क्यों कभी नहीं नहाते जैन साधु-साधवी?

जैन धर्म से जी ऐसी कई प्रथाएं हैं जो न सिर्फ हैरान कर देने वाली हैं बल्कि इनका बहुत महत्व भी है। जैन धर्म में दो पंथ हैं: एक श्वेतांबर और दूसरे दिगंबर। दोनों ही पंथों में इन प्रथाओं का पूर्ण रूप से श्रद्ध्पूर्वक पालन किया जाता है। 

why do jain monks and nuns never take bath in hindi

Jain Dharm Ki Pratha: जैन धर्म से जी ऐसी कई प्रथाएं हैं जो न सिर्फ हैरान कर देने वाली हैं बल्कि इनका बहुत महत्व भी है। जैन धर्म में दो पंथ हैं: एक श्वेतांबर और दूसरे दिगंबर। दोनों ही पंथों में इन प्रथाओं का पूर्ण रूप से श्रद्ध्पूर्वक पालन किया जाता है। जहा श्वेतांबर साधु-साधवी शरीर पर एक पतला सा सूती वस्त्र धारण करते हैं। वहीं, दिगंबर शरीर पर कुछ भी धारण नहीं करते यानी कि नग्न रहते हैं। वहीं, ऐसा भी कहा जाता है कि जैन धर्म के साधु-साधवी कभी नहीं स्नान करते लेकिन इसके बाद भी पवित्र माने जाते हैं। आइये जानते हैं इस प्रथा के बारे में।

क्यों नहीं करते जैन धर्म के साधु-साधवी स्नान?

jain dharm facts

जैन साधु या साधवी चाहे कितनी भी ठंड हो या कितनी भी गर्मी हो, कभी स्नान नहीं करते हैं। जैन धर्म में यह विधान है कि साधु या साधवियों को गीले कपड़े से शरीर पोंछना पड़ता है। गीले कपड़े से शरीर पोंछकर ही इनका तन शुद्ध एवं पवित्र हो जाता है।

असल में जैन धर्म में साधु या साधवी इस विचारधारा पर चलते हैं कि शारीरिक शुद्धता मायने नहीं रखती है। आंतरिक शुद्धता रखना ज्यादा जरूरी है यानी कि मन में शुद्ध और सात्विक विचार होना ही पूरी देह को शुद्ध बना देता है फिर स्नान की आवश्यकता नहीं।

इसी कारण से जैन धर्म के साधु-साधवी स्नान नहीं करते हैं। इसके अलावा, न नहाने के पीछे का एक और कारण भी मौजूद है। जैन साधु या साधवी मानते हैं स्नान करने से सूक्ष्म जीवों का जीवन नष्ट हो जाता है जो व्यक्ति के शरीर पर मौजूद होते हैं लेकिन दिखाई नहीं देते हैं।

यह भी पढ़ें:Jain Symbols: जैन धर्म के इन 8 प्रतीक चिह्नों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

इन्हीं जीवों की रक्षा हेतु जैन साधु-साधवी स्नान नहीं करते हैं। जैन साधु-साधवी कैसा भी मौसम क्यों न हो चाहे ठंड हो या गर्मी हेमशा जमीन पर ही सोते हैं वो भी बिना कुछ बिछाए। यह पूरे दिन में मात्र एक बार ही अन्न ग्रहण करते हैं। बाकी समय भूखे रहते हैं।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्या कारण है कि जैन धर्म में साधु-साध्वी कभी स्नान नहीं करते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP