Which deity Bhog should be offered on banana leaf ()

किन देवी-देवताओं को लगाएं केले के पत्ते में भोग?

हिंदू धर्म में केले के पत्ते को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। सभी देवी-देवताओं की पूजा में पान के पत्ते का विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। 
Editorial
Updated:- 2024-04-30, 14:13 IST

(which deity bhog should be offered on banana leaf) हिंदू धर्म में केले के पत्ते को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। केले के पत्ते को शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इसका उपयोग पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठानों में विशेष रूप से किया जाता है। केले के पत्ते में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है। नवग्रह पूजा में नौ केले के पत्ते का उपयोग किया जाता है। विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण जैसे शुभ कार्यों में केले के पत्ते का उपयोग किया जाता है। गृह प्रवेश के समय केले के पत्ते पर चावल और कुमकुम से स्वागत किया जाता है। विवाह में वधू-वर को केले के पत्ते पर बैठाया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, केले के पत्ते घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। मुख्य द्वार पर केले के पत्ते लगाने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती है। पूजा स्थान पर केले के पत्ते रखने से शांति मिलती है। इतना ही नहीं, पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए केले के पत्ते पर भोजन दान किया जाता है। अब ऐसे में केले के पत्ते में किन देवी-देवताओं को भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

भगवान विष्णु को लगाएं भोग 

VISHNU JI BHOG

भगवान विष्णु को केले के पत्ते पर तुलसी, कमल का फूल, और फल रखकर भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से जातक के विवाह में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है। साथ ही सुख-समृद्धि का भी आगमन हो सकता है। इसके अलावा दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं दूर हो सकती है। केले के पत्ते में भगवान विष्णु को भोग लगाने से उनकी कृपा बनी रहती है। साथ ही कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति ठीक हो जाती है। 

भगवान गणेश को लगाएं भोग 

भगवान गणेश को केले के पत्ते में भोग लगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि गणेश जी को केले के पत्ते बेहद प्रिय है। केले के पत्ते में भोग लगाने से जातक को बुध दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही जीवन में कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। 

इसे जरूर पढ़ें - शुक्रवार के दिन आजमाएं पान के पत्ते के ये 4 चमत्कारी उपाय, सास और पति हमेशा मानेंगे बात

मां लक्ष्मी को लगाएं भोग 

laxmi  swaroop

माता लक्ष्मी को केले के पत्ते में भोग लगाने से लाभ हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि केले के पत्ते में भोग लगाने से धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जातक के जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। इसके अलावा अगर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - पूजा-पाठ में क्यों किया जाता है पान के पत्ते का इस्तेमाल, जानें महत्व

मां दुर्गा को लगाएं भोग 

मां आदिशक्ति को केले के पत्ते में भोग लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि केले के पत्ते में उन्हें भोग लगाने से जातक को कभी किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। इसके अलावा अगर आपके किसी काम में कोई बाधा उत्पन्न हो रही है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;