where to light diya on karwa chauth

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन कहां, कितने और कौन से दीये जलाने चाहिए?

करवा चौथ के दिन दिया जलाना भी बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दीया जलाना करव चौथ के दिन सुखी वैवाहिक जीवन का प्रतीक होता है। 
Editorial
Updated:- 2024-10-11, 15:30 IST

करवा चौथ का पर्व इस साल 20 अक्टूबर, दिन रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और माता करवा एवं चंद्रमा की पूजा करती हैं। इसके अलावा, करवा चौथ से जुड़ी कई परंपराएं हैं जिनका पालन भी किया जाता है ताकि पूजा और व्रत बिना किसी दोष के पूर्ण हो जाए और सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त हो।

इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि करवा चौथ के दिन दिया जलाना भी बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दीया जलाना करव चौथ के दिन सुखी वैवाहिक जीवन का प्रतीक होता है। तो चलिए जानते हैं कि करवा चौथ के दिन कहां-कहां किस दिशा या स्थान पर दीया जलाना चाहिए। साथ ही, जानेंगे कितने और किस प्रकार के दीये जलाएं।

करवा चौथ के दिन कितने दीये जलाने चाहिए?

karwa chauth pr kaha diye jalane chahiye

करवा चौथ के दिन 6 दीये जलाने चाहिए। असल में 6 दीये इसलिए क्योंकि 6 अंक वैवाहिक जीवन के 6 जन्मों को दर्शाता है। इसके अलावा, 1 जन्म का दीया नहीं जलाया जाता है बल्कि उस एक जन्म का भाग व्रत में ही गिना जाता है। यह 6 दीये अलग-अलग जगहों पर जलाएं जाते हैं और हर स्थान का अपना एक महत्व है।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देते समय क्या बोलना चाहिए?

करवा चौथ के दिन कहां दीये जलाएं?

करवा चौथ के दिन घर में स्थापित मंदिर के अलावा, रसोई घर में दीया जलाना चाहिए। साथ ही इस दिन घर की पूर्व दिशा में, करवे के ऊपर रखकर और चंद्रमा देखने के लिए जिस छलनी का प्रयोग करते हैं उस छलनी पर भी दीया जलाना चाहिए। करवा चौथ के दिन बेडरूम में भी एक दीपक अवश्य जलाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर बहू को क्या देना चाहिए?

करवा चौथ के दिन किस प्रकार के दीये जलाएं?

karwa chauth pr kitne diye jalane chahiye

करवा चौथ के दिन मंदिर में जलने वाला दीया घी का होना चाहिए। रसोई घर में जलने वाला दीया सरसों के तेल का होना चाहिए जिसमें कपूर और तेजपत्ता मिश्रित हो। इसके अलावा, करवे के ऊपर रखा जाने वाला दीया और छलनी पर रखा जाने वाला दीया असली के तेल का होना चाहिए। बेडरूम में आटे का दीया जलाएं।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर करवा चौथ के दिन कहां, कितने और कौन से प्रकार के दिए जलाने चाहिए और क्या है उससे मिलने वाले लाभ।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;