
सर्व पितृ अमावस्या इस साल 2 अक्टूबर, दिन बुधवार की पड़ रही है। इस दिन उन पितरों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु की तिथि के बारे में पता नहीं होता है। सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को दक्षिणा देने का भी विधान है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि सर्व पितृ अमावस्या के दिन कौन सी चीजें ब्राह्मणों को दक्षिणा में देनी शुभ होती हैं।

शास्त्रों में लिखित जानकारी के अनुसार, सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को कपड़े दक्षिणा में देने चाहिए। कपड़े में ब्राह्मणों को धोती-कुरता और अगर वे विवाहित हैं तो उनकी पत्नी के लिए एक साड़ी दक्षिणा में अवश्य दें। हां ब्राह्मणों की संख्या आप अपने मुताबिक चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्व पितृ अमावस्या के क्या हैं नियम? जानें
सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को फल भी दान में दिए जा सकते हैं। पांच प्रकार के फल ब्राह्मणों को इस दिन जरूर दान करें और इस बात का भी ध्यान रखें भी फल शुद्ध और पवित्र हों यानी कि फल गंगाजल से धुले हुए हों और फलों पर किसी भी प्रकार का कोई निशान न हो।
यह भी पढ़ें: Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्व पितृ अमावस्या पर कब, कितने और कहां जलाएं दीये?

तांबे या पीतल के बर्तनों को भी सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को दक्षिणा के रूप में देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ब्राह्मणों को दक्षिणा में बर्तन देने से घर में रसोई से जुड़ा कैसा भी दोष दूर हो जाता है। आप चाहें तो बर्तन में कच्ची सब्जी, अनाज, मिष्ठान आदि चीजें दे सकते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को दान में क्या-क्या दिया जा सकता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzinagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।