
सनातन धर्म में सर्व पितृ अमावस्या को शुभफलदायी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस अमावस्या तिथि के दिन विधिवत रूप से पितरों की पूजा और श्राद्ध कर्म करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
सर्व पितृ अमावस्या के दिन ऐसा कहा जाता है कि अगर पितृपक्ष के दौरान श्राद्ध न कर पाएं, तो अमावस्या तिथि के दिन श्राद्ध कर्म करना पुण्य माना जाता है। आपको बता दें, सर्व पितृ अमावस्या हर साल आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाई जाती है। पितृ पक्ष आमतौर पर 15 दिनों का होता है और सर्व पितृ अमावस्या इस पक्ष का अंतिम दिन होता है।
अब ऐसे में सर्व पितृ अमावस्या के दिन राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है और लाल रंग मंगल ग्रह का रंग है। इसलिए मेष राशि वाले लोगों के लिए लाल वस्त्र दान करना बहुत शुभ होता है। इसके अलावा गेहूं का दान भी मेष राशि वालों के लिए शुभ होता है। गुड़ भी मंगल ग्रह से संबंधित है। इसलिए मेष राशि वाले लोग गुड़ का दान कर सकते हैं।
चांदी, तांबा या पीतल के बर्तन का दान वृषभ राशि वालों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ये धातुएं वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह से जुड़ी हुई हैं। सफेद रंग वृषभ राशि का रंग है। इसलिए सफेद चावल, सफेद कपड़े, सफेद मिठाई आदि का दान करना शुभ होता है।
मिथुन राशि के जातक सर्व पितृ अमावस्या के दिन हरी सब्जियों का दान अवश्य करें। हरी सब्जियां बुध ग्रह से संबंधित हैं। आप पालक, मेथी, धनिया आदि जैसी हरी सब्जियां दान कर सकते हैं। दही भी बुध ग्रह से संबंधित है। आप दही दान कर सकते हैं।
काले तिल को पितरों को अर्पित करने का विशेष महत्व है। इन्हें कौओं को खिलाया जा सकता है या पितरों के नाम से दान किया जा सकता है। काले चने भी पितरों को प्रिय होते हैं। इन्हें भी कौओं को खिलाया जा सकता है या दान किया जा सकता है।
सिंह राशि वाले गेहूं का दान विशेष रूप से करें। लाल रंग सूर्य का रंग है। इसलिए, लाल वस्त्र का दान करना भी शुभ माना जाता है। तांबा भी सूर्य से जुड़ा होता है। इसलिए, तांबे का बर्तन दान करना भी लाभदायक होता है।
सर्व पितृ अमावस्या के दिन चावल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि चावल का दान करने से व्यक्ति के उत्तम परिणाम मिलते हैं और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है।
सफेद या हल्के रंग के कपड़े का दान करना भी तुला राशि वालों के लिए शुभ माना जाता है। इससे उत्तम परिणाम मिलते हैं।
वृश्चिक राशि के जातक तांबे के धातु का दान विशेष रूप से करें। ऐसा कहा जाता है कि इसका दान करने से व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्व पितृ अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
धनु राशि वाले सर्व पितृ अमावस्या के दिन अन्न का दान विशेष रूप से करें। इससे लाभ हो सकता है।
मकर राशि वाले सर्व पितृ अमावस्या के दिन गुड़ का दान विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति को सभी ग्रह दोषों से छुटकारा मिल सकता है और उत्त्म परिणाम मिलते हैं।
कुंभ राशि के जातक सर्व पितृ अमावस्या के दिन तुलसी के पौधे का दान विशेष रूप से करें। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्व पितृ अमावस्या के दिन जरूर करें ये उपाय, सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

मीन राशि के जातक सर्व पितृ अमावस्या के दिन जल का दान जरूर करें। इससे भाग्योदय होने के शुभ योग बनते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।