आखिर क्यों इस फल को बुलाया जाता है सीताफल, रामायण काल से इसका क्या है कनेक्शन

आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आखिर शरीफा को क्यों सीताफल के नाम से जाना जाता है।

 

story OF  sitafal

सीताफल जिसका नाम सुनने के बाद आप भी सोचते होंगे कि आखिर इसका नाम माता सीता से क्यों जुड़ा हुआ है। सर्दी के मौसम में सीताफल की मांग रहती है। सीताफल हर आयु वर्ग के लोगों की पहली पसंद बन जाता है, चाहे वह स्कूली बच्चा हो, कामकाजी अधिकारी हो या बुजुर्ग व्यक्ति।

सीताफल कैलोरी से भरपूर होता है और आयरन का अच्छा स्रोत बनता है। सीताफल को लोग शरीफा के नाम से भी जानते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हमज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानेंगे कि आखिर सीताफल का माता सीता से क्या कनेक्शन है।

माता सीता से क्या है कनेक्शन

behind sitafal STORY

इस फल का नाम यानी सीताफल के संबंध में एक दिलचस्प इतिहास जुड़ा हुआ है। पौराणिक रूप से कहा जाता है कि भगवान राम की पत्नी सीता अपने वनवास के दौरान इस फल को खाती थीं।

जबकि कुछ ग्रंथों में कहा गया है कि जब रावण द्वारा माता सीता का अपहरण किया जा रहा था, तो उस समय उनकी आंखों से आंसू की बूंदें जमीन पर गिरीं और जिससे जंगल में सीताफल के पेड़ों का जन्म हुआ। (छठ पर्व पर 10 मिनट में बनाएं गुड़ वाले ठेकुआ।)

इस फल को रामायण काल से जोड़कर देखा जाता है, ऐसा भी माना जाता है कि वनवास के दौरान माता सीता ने श्रीराम को इस फल को खाने के लिए दिया था, तब से इसका नाम सीताफल पड़ गया।

इसे भी पढ़ें- Chhath Puja 2021: सूप में चढ़ने वाले प्रसाद का सेहत से है सीधा संबंध, जानें इसके पीछे का तर्क

यहां उगाया जाता है फल

यह फल देखने में जंगली भी लगता है। देखने में भी आकर्षक नहीं है, लेकिन खाने में इसका टेस्ट काफी अच्छा होता है।

इस फल का छठ पूजा में काफी डिमांड रहती है। लेकिन इस समय सीताफल की कीमतें आसमान छू रही हं। सीताफल मौसमी फल है,लेकिन आवक कम होने के कारण सीताफल दोगुनी कीमत में बिक रहा है।

कई रिपोर्ट से माना जाता है कि शरीफे की उत्पत्ति 1000 ईसा पूर्व अमेरिका में बताई जाती है। आज शरीफे की खेती ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, चिली, मिस्र, इजराइल, बर्मा, फिलीपींस, स्पेन, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में बताया जाता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP