किसी की मृत्यु के बाद 13 दिनों तक घर में क्यों जलाया जाता है गोबर का उपला, जानिए इसके पीछे की वजह

अगर घर में किसी की मृत्यृ हो जाती है, तो घर में गाय के उपले को जलाया जाता है। इसके पीछे एक अहम कारण है। जिसे आप आर्टिकल के जरिए जान सकते हैं। 
image

जब भी किसी की मृत्यृ होती है, तो हर घर में अलग-अलग रीति-रिवाज को फॉलो किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आत्मा को शांति मिलती है। कुछ घर ऐसे होते हैं, जहां पर मृत्यृ के बाद 13 दिनों तक गाय के उपले को जलाया जाता है। इसे जलाने के पीछे भी कुछ अहम कारण है। आर्टिकल में आपको बताते हैं आखिर मृत्यृ के बाद गाय के उपले को जलाने का क्या होता है कारण।

आत्मा को मिलती है शांति

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो उसकी आत्मा को शांति मिले। इसके लिए 13 दिन का पाठ रखा जाता है। ऐसे ही 13 दिन तक घर में उपला जलाया जाता है। इसे 13 दिन तक जलाया जाता है। साथ ही, 13 वे दिन ससे पता चली जानकारी को बताया जाता है, ताकि परिवारवालों को पता चल सके। आखिर मृत व्यक्ति को शांति कैसे मिली।

Upla

13 दिन तक उपला जलाने का कारण

Cremenation

13 दिन तक घर में उपला इसलिए जलाया जाता है, ताकि इससे यह पता चल सके कि उसे किस योनि में जन्म मिलने वाला है। इसके लिए हर दिन एक उपला जलाया जाता है। इसके बाद जब 13 दिन पूरे हो जाते हैं, तो इसकी राख को छलनी से छानकर देखा जाता है कि इसमें किस तरह की आकृति बनी है। इससे व्यक्ति की योनि की जानकारी मिलती है।

इसे भी पढ़ें: रास्ते में दिख जाए अर्थी तो भूलकर भी न करें ये गलती, जीवन में आ सकती है मुसीबतें

इन बातों का रखें ध्यान

  • जब भी किसी घर में मृत्यृ होती है, तो वहां के सभी कार्य अग्नि देने वाले व्यक्ति को करना पड़ता है।
  • 13 दिन तक उपला भी वही व्यक्ति डालता है, जिसने अग्नि दी होती है।
  • 13 दिन तक घर में आत्मा की शांति के लिए पाठ जरूर करवाना चाहिए।
  • इस घर में सूतक लगा होता है, इसलिए कोई भी नई चीज यहां न ले जाएं।

घर में इन चीजों का ध्यान रखें। इससे मृत व्यक्ति की आत्मा को शांति मिलेगी। साथ ही, इससे आप उसकी सही योनि के बारे में जानकारी मिल सकती है। आप इसके लिए पंडित जी से जानकारी ले सकते हैं। साथ ही, इस कार्य को अच्छे से जरूर करें। इसके बाद घर की शुद्धि करें।

इसे भी पढ़ें: मणिकर्णिका घाट पर क्यों रोजाना 108 शव जलते हैं? क्या आप जानती हैं अंतिम संस्कार की संख्या के पीछे का रहस्य

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP