Weekly Tarot Prediction (12-18 May 2025): मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातक इस सप्ताह 'बात कम काम ज्यादा' कर सकते हैं, इन राशियों को भी जान लेना चाहिए अपना भविष्य

प्रसिद्ध टैरो रीडर रिन्हे सुबेरवाल लेकर आई हैं 12 से 18 मई 2025 के लिए सभी 12 राशियों का साप्ताहिक टैरो भविष्यफल। आप भी पढ़ें और सप्ताह भर की योजना बनाएं।
image

यह जानना हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि आने वाले समय में हमें कैसी परिस्थितियों का सामना करना होगा। ऐसे में टैरो रीडर रिन्हे सुबेरवाल टैरो कार्ड के माध्यम से हमें बता रही हैं कि किसी राशि को इस सप्ताह किन-किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

मेष राशि

tarot card reading

आप इस हफ्ते बहुत तेजी से आगे बढ़ेंगे। आपका काम आपके हिसाब से होगा। बहुत समय से आप जिस प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, वो आपको मिलेगा। आप ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे, लेकिन आराम करने का आपको इस सप्ताह समय नहीं मिलेगा। अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित रखें। छोटी-छोटी समस्याओं से विचलित न हों।

वृषभ राशि

इस हफ्ते आपके विचार बहुत मजबूत होंगे।आपके काम में रचनात्मकता होगी। आप दूसरों की मदद करेंगे। भावनात्मक रूप से आपको कोई ठेस पहुंचा सकता है। इस सप्ताह खुद पर ध्यान दें और खुद से प्यार करें। आपकी प्रतिभा आपको सफलता दिलाएगी।

मिथुन राशि

ज्यादा सोचने में टाइम वेस्ट न करें। अपना और अपनी चीजों का ध्यान रखें। पूरी नींद लें और ज्‍यादा वक्‍त फोन और टीवी पर न बिताएं। हो सके तो अपने काम से भी थोड़ा ब्रेक लें। कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहें। नई योजना बनाने और नई चीजों पर शोध करने के लिए यह वक्त अच्छा है।

कर्क राशि

इस सप्ताह काम और परिवार दोनों में आप ठीक से संतुलन बना रखेंगे। टीमवर्क और अपने साथियों के साथ संवाद करने से आपको बहुत अच्छा लगेगा और आपके काम में भी यह मदद करेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें और हो सके तो थोड़ी सी एक्सरसाइज करें।

सिंह राशि

monthly tarot february 2025

इस हफ्ते आपको धैर्य और शांति रखने की जरूरत होगी। आपका कोमल व्यवहार और आत्मविश्वास आपको किसी भी चुनौती से निपटने में मदद करेगा। आप खुद को अंदर से मजबूत महसूस करेंगे। गुस्से से कोई भी प्रतिक्रिया न दें। आपकी आंतरिक शांति आपके शरीर का साथ देगी।

कन्या राशि

हर चीज के लिए सीना ताने खड़े रहने में कोई समझदारी नहीं है। आपको कुछ चीजों के लिए कदम पीछे हटा लेने चाहिए। अपनी योजना चुपचाप बनाए। इससे आपको बाद में मदद मिलेगी। पहले सोचें और फिर कोई निर्णय लें। अपने अंदर की आवाज पर भरोसा करें। कभी कभी 'नहीं' कहना ठीक है।

तुला राशि

इस सप्ताह आप सही के लिए खड़े होंगे। खासतौर पर आपको मुश्किलों के समय पर खुद की बात को सामने रखना अच्छी तरह से आ जाएगा। अपने खाने-पीने और नींद पर सबसे ज्‍यादा ध्‍यान दें। अपनी भावनाओं को व्यक्त करें।

वृश्चिक राशि

आपके जीवन में इस सप्ताह एक बड़ा बदलाव आएगा। शायद आपकी नई नौकरी लग जाए या फिर आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी भूमिका निभाने को मिल जाए। अपनी पुरानी आदतों को छोड़ दें। अगर आपके दिमाग में कोई नया आइडिया है, तो आपको उसे शेयर करना है। हो सकता है कुछ पुरानी चीजें खत्म हो जाएं और नई चीजें शुरू हो जाएं।

धनु राशि

weekly  tarot prediction

आपको अचानक नए अवसर मिलेंगे। हो सकता है कि आपको किसी बात से घबराहट हो। आपके साथ कुछ नया और मजेदार हो सकता है। आपको खुद पर भरोसा रखना चाहिए। इस सप्ताह आप एक ऊंची छलांग लगा सकते हैं।

मकर राशि

इस सप्ताह आप खुद को नियंत्रित रखेंगे। इस सप्ताह आपकी लीडरशिप नजर आएगी। पैसे कमाने का भी यह अच्छा समय है। आपको इस सप्ताह इस बात पर गर्व होना चाहिए कि आप कहां से कहां आ गए। इस सप्ताह कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं।

कुंभ राशि

अब आप अंदर से हील हो रहे हैं। आपको खुद पर यकीन होने लगेगा। आपकी ऊर्जा पहने से बेहतर हो रही है। पानी या प्रकृति के साथ आपको ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहिए। अपना विश्वास बनाए रखें। आपको सही रास्ता नजर आ जाएगा।

मीन राशि

इस सप्ताह आपका अपने काम में मन लगेगा। जल्दबाजी में कोई फैसले न लें। अपनी भावनाओं को काबू रखें। शांत जगह पर समय बिताने की कोशिश करें। अज्ञात चीजों को लेकर चिंता न करें और डरें भी नहीं। बस धीरे-धीरे आगे बढ़ें और खुद पर भरोसा रखें।

सभी राशियों के लिए समय मिले-जुले संकेत दे रहा है। इस राशि अनुमान के अनुसार आने वाले समय की योजनाएं बनाएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP