Weekly Tarot Predictions 03-09 March: टैरो कार्ड के अनुसार इस सप्ताह किन 5 राशियों को हो सकती है धन हानि, जानें साप्ताहिक भविष्यफल

अगर आप भी टैरो कार्ड से अपने भविष्य की जानकारी लेना चाहते हैं और ये जानना चाहते हैं कि आपकी राशि के लिए समय कैसा हो सकता है तो यहां इसके बारे में विस्तार से जानें।
image

नया सप्ताह आपके लिए क्या खास लेकर आ सकता है? क्या यह समय आर्थिक रूप से आपके लिए लाभकारी हो सकता है? क्या आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है? टैरो कार्ड्स के अनुसार 03 से 09 मार्च के बीच कुछ राशियों को अपने वित्तीय मामलों में कुछ विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता हो सकती है। इस अवधि में निवेश, खर्च और धन से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि, ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है कि यह समय केवल चुनौतियों से भरा हो, बल्कि सही निर्णय लेकर आप इन आर्थिक समस्याओं से भी बच भी सकते हैं।

टैरो कार्ड्स न केवल भविष्य में आने वाले खतरों की चेतावनी देते हैं, बल्कि समाधान भी बताते हैं। यदि आपकी राशि उन पांच राशियों में से एक है, जिन्हें इस सप्ताह धन हानि के योग हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपको उन समस्याओं से बाहर आने का समाधान खोजने की जरूरत है। अगर आप भी टैरो कार्ड से इस सप्ताह के भविष्य की जानकारी लेना चाहते हैं तो टैरो एक्सपर्ट वीरेंद्र साहनी से इसके बारे में जानें।

मेष राशि

weekly tarot prediction for zodiac signs

यह सप्ताह शक्ति, महत्वाकांक्षा और सफलता का है। ‘द चैरियट’ कार्ड जीत, आत्म-नियंत्रण और दृढ़ संकल्प का संकेत दे रहा है। यदि आप अनुशासित रहते हैं, तो आपके कार्यक्षेत्र में सफलता निश्चित है। आपके लिए यात्रा या स्थान परिवर्तन की संभावना बन सकती हैं। आपको साहसिक निर्णय लेने और जोखिम उठाने की आवश्यकता है। अपनी अंतः प्रेरणा पर विश्वास करें और अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते रहें।मेष राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें

वृषभ राशि

यह सप्ताह अनुशासन, संरचना और मार्गदर्शन का है। ‘द हायरोफेंट’ कार्ड आपको पारंपरिक तरीकों का पालन करने और कार्यस्थल पर नियमों का पालन करने की सलाह देता है। यदि आप अपने जीवन में किसी उलझन में हैं, तो यह सही समय है कि आप अनुभवी लोगों से सलाह लें। यह समय कुछ नया सीखने, आध्यात्मिक उन्नति और नैतिक निर्णय लेने के लिए अनुकूल है, जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।वृषभ राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें

मिथुन राशि

यह सप्ताह महत्वपूर्ण निर्णय लेने और अपनी सच्ची राह पर चलने का संकेत दे रहा है। ‘द लवर्स’ कार्ड इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपको इस दौरान करियर या व्यक्तिगत जीवन में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। अपने दिल और अंतःप्रेरणा की सुनें। यह समय साझेदारियों और उन लोगों के साथ कार्य करने के लिए उत्तम है जो आपके मूल्यों से मेल खाते हैं। अपने सभी कार्यों में ईमानदार और सच्चे बने रहें।मिथुन राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें

कर्क राशि

‘द मून’ कार्ड आपको भ्रम और अनिश्चितता से सावधान रहने की चेतावनी देता है। इस सप्ताह आपके करियर और व्यक्तिगत जीवन में चीजें वैसी नहीं हो सकतीं, जैसी दिखती हैं। बिना सोचे-समझे किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करने या झूठे वादों पर भरोसा करने से बचें। अपने अंतःप्रेरणा की सुनें और जल्दबाजी में निर्णय न लें। यह समय आत्मविश्लेषण और ध्यान के लिए भी उपयुक्त है।कर्क राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें

सिंह राशि

tarot card reading for all  to  july

आपको अनुशासन, जिम्मेदारी और नेतृत्व की जरूरत है। ‘द एम्परर’ कार्ड आपको अपने करियर, वित्त और जीवन के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर नियंत्रण रखने के लिए प्रेरित कर रहा है। यह समय संगठनात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता दिखाने का है। लोग आपसे मार्गदर्शन की उम्मीद करेंगे, इसलिए आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता से निर्णय लें।सिंह राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें

कन्या राशि

सफलता और आर्थिक प्रगति आपके लिए इस सप्ताह संभावित है। यह करियर में स्थिरता, निवेश और व्यक्तिगत कल्याण को मजबूत करने का समय है। ‘क्वीन ऑफ पेंटाकल्स’ कार्ड आपको कार्य और आत्म-देखभाल के बीच संतुलन बनाए रखने की सलाह देता है। अपनी उपलब्धियों पर गर्व करें, लेकिन अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।कन्या राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें

तुला राशि

यह सप्ताह आपके जीवन में बड़ी उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। ‘द वर्ल्ड’ कार्ड सफलता, पहचान और कार्यों की पूर्णता का प्रतीक है। यदि आप किसी महत्वपूर्ण परियोजना पर कार्य कर रहे हैं, तो इस सप्ताह आपको उसका फल मिल सकता है। यह यात्रा, शिक्षा और अपने दृष्टिकोण को व्यापक करने के लिए भी अनुकूल समय है।तुला राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें

वृश्चिक राशि

यह परिवर्तन को अपनाने का समय है। ‘द डेथ’ कार्ड इस बात की तरफ इशारा करता है कि किसी पुराने अध्याय को समाप्त करके नए अवसरों के लिए स्थान बनाने की आवश्यकता है। यह परिवर्तन करियर, रिश्तों या व्यक्तिगत आदतों में हो सकता है। किसी भी नकारात्मकता को जाने दें और आगे बढ़ने के लिए तैयार रहें।वृश्चिक राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें

धनु राशि

weekly predictions

यह सप्ताह नए अवसरों और व्यक्तिगत शक्ति का संकेत दे रहा है। यदि आप किसी नए काम, व्यवसाय या रचनात्मक परियोजना को शुरू करने का इंतजार कर रहे थे, तो अब सही इसके लिए सही समय आ गया है। आपके पास सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक संसाधन मौजूद हैं।धनु राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें

मकर राशि

अत्यधिक कार्यभार, नकारात्मक आदतों या अस्वस्थ मानसिकता से बचें। ‘द डेविल’ कार्ड इस बात की ओर इशारा करता है कि आपको अपने जीवन में किसी नकारात्मक चक्र को तोड़ने की जरूरत है। भौतिकवाद या आत्म-विनाशकारी प्रवृत्तियों में न फंसे। अपने विचारों और कार्यों पर नियंत्रण रखें।मकर राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके निर्णय और कर्म महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जो भी निर्णय लें, उसमें नैतिकता का ध्यान रखें, क्योंकि आपके द्वारा किए गए कार्यों का प्रभाव भविष्य में दिखेगा। कानूनी मामलों, अनुबंधों या महत्वपूर्ण समझौतों से संबंधित मामले आपके सामने आ सकते हैं, इन्हें बुद्धिमानी से संभालें।कुंभ राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें

मीन राशि

यह सप्ताह साझेदारी, अनुबंधों और गहरी मित्रता को मजबूत करने का है। आप जिन लोगों के साथ काम कर रहे हैं, उनके साथ विश्वास और सहयोग बनाए रखें। अच्छे संबंध आपके व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में सफलता लाने में मदद करेंगे।मीन राशि साप्ताहिक टैरो रीडिंग विस्तार से पढ़ें

सभी राशियों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले संकेत दे रहा है। आप भी अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए आने वाले समय की योजनाएं बना सकते हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP