Weekly Love Tarot Predictions 13 to 19 January: समय हमेशा एक ऐसा नहीं होता है। इसलिए नौकरी से लेकर वैवाहिक रिश्ते में हर समय परिवर्तन होने रहते हैं।
जब समय अच्छा होता है, तो पार्टनर और परिवार के बीच प्यार और मोहब्बत भी खूब दिखाई देती है, लेकिन जब समय अच्छा नहीं रहता है, तो कई राशियों को रिश्तों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आप भी अपने रिश्ते को लेकर हर बार चिंतित रहते हैं, तो टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से अपनी लव लाइफ से जुड़े सभी सवालों का जवाब इस आर्टिकल में विस्तार से जान पाएंगे।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह रिश्ते में अहंकार के कारण कुछ उतार-चढ़ाव ला सकता है, जिसके चलते आप परेशान हो सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि रिश्ते मधुर बने रहे, तो आपको पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहिए। अगर आप पार्टनर के साथ परिवार वालों के साथ समय बिताते हैं, तो समय अच्छा जाएगा। मेष राशि टैरो प्रेम राशिफल
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह रिश्ते को लेकर मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आप किसी न किसी व्यक्ति या फिर पुराने परिचित के साथ मुलाकात हो सकती है, जिससे रिश्ते में मिठास घुल जाएगी। इस सप्ताह आपको अपनों के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड करना चाहिए, ताकि रिश्ते में सुधर हों। आप पार्टनर के साथ प्रेम व्यवहार दिखाए। वृषभ राशि टैरो प्रेम राशिफल
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भावनात्मक घनिष्ठता और आपसी समझ का समय हो सकता है। इस सप्ताह आपके पार्टनर के बीच आपका गहरा भावनात्मक बंधन विकसित हो सकता है। यह रिश्ते को सही तरीके से निभाने का अच्छा समय है। अगर आप रिश्ते को मिठास के निभाते हैं, तो आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। मिथुन राशि टैरो प्रेम राशिफल
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह रिश्ते को लेकर असमंसज में रहने वाले हैं। यह सप्ताह अपने पार्टनर को खुश करने और उनका विश्वास जीतने के प्रयासों से भरा रहेगा। हो सकता है कि कर्क राशि वाले इस सप्ताह अपने र्तमान रिश्ते को बनाए रखने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाए। यह समय भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने और अपने रिश्ते को और मजबूत करने का है। कर्क राशि टैरो प्रेम राशिफल
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ सकारात्मक बदलाव का समय हो सकता है। अगर आप इस सप्ताह कुछ सकारात्मक बदलाव करते हैं, तो आगे चलकर आपको फायदा मिलने वाला है। हो सकता है कि इस सप्ताह ही आपका पार्टनर आपके हर कदम पर खड़ा हो। यह समय है अपने व्यवहार पर गौर करने और अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने का। सिंह राशि टैरो प्रेम राशिफल
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आत्मनिरीक्षण और रिश्ते पर गहन विचार करने का बेस्ट समय हो सकता है। हो सकता है कि इस सप्ताह कन्या राशि वाले अपने पार्टनर पर नजर रखना शुरू कर दें। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि इस सप्ताह अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करें ताकि बिगड़े कम बन जाए। इस सप्ताह आपको गलतफहमी से ही बचना चाहिए। कन्या राशि टैरो प्रेम राशिफल
तुला राशि
यह सप्ताह तुला राशि वाले जातकों के लिए रोमांस और प्यार से भरपूर रहने वाला है। इस सप्ताह आपका पार्टनर आपके ऊपर मेहरबान हो सकता है और प्यार भी अधिक दे सकता है। तुला राशि वालों को इस सप्ताह सरप्राइज भी मिल सकता है। आज के दिन आपको पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहिए ताकि प्यार बढ़ सकें। तुला राशि टैरो प्रेम राशिफल
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस सप्ताह प्यार में धोखा मिल सकता है। हो सकता है कि यह धोखा पार्टनर या परिवार वाले भी दे सकते हैं। अगर आप नहीं चाहते हैं कि कोई धोखा मिले तो आपको पार्टनर के साथ खुलकर संवाद करना चाहिए। इस सप्ताह आपको कोशिश करना चाहिए कि पार्टनर आपसे नाराज न हों। छोटी-छोटी बातों पर आपको ध्यान देना चाहिए। वृश्चिक राशि टैरो प्रेम राशिफल
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह रिश्तों के मामले में नई शुरुआत और सकारात्मकता का संकेत दे सकता है। यह सप्ताह धनु राशि वाले उस व्यक्ति से संबंध बना सकते हैं, जिसे करीब 2-3 वर्षों से जानते हों। इस सप्ताह आपको अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात भी हो सकती है, जिससे मिलकर आप खुशी से झूम उठेंगे। धनु राशि टैरो प्रेम राशिफल
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए बेहतरीन अवसर ला सकता है। अगर आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं, तो पार्टनर के साथ रिश्ते स्थिर रहेंगे और आप दोनों के बीच प्यार भी बढ़ेगा। इस सप्ताह मकर राशि वालों को छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। मकर राशि टैरो प्रेम राशिफल
कुंभ राशि
इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को अपने पार्टनर के साथ विश्वास से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप विश्वास से जुड़ी समस्याओं का हल नहीं निकालते हैं, तो रिश्ते में खटास का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप पार्टनर के साथ बैठकर विश्वास से जुड़ी समस्याओं का समाधान करें। समाधान के रिश्ते में प्यार ही प्यार दिखाई देगा। कुंभ राशि टैरो प्रेम राशिफल
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा जाने वाला है। इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की योजना बना सकते हैं, जिसके चलते रिश्ते में सुधार होगा। इस सप्ताह अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। अपने साथी से खुलकर बात करें और अपनी भावनाओं को व्यक्त करें, लेकिन साथ ही उनकी भावनाओं और सीमाओं का भी ध्यान रखें। मीन राशि टैरो प्रेम राशिफल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों