Weekly Love Tarot Prediction 21st to 27th July:: प्रेम जीवन का एक अनमोल रत्न है। प्रेम है, तो जीवन है और प्रेम नहीं है, तो हर तरफ धोखा ही धोखा है। सावन के इस पावन महीने में भगवान शिव से हर कोई धन-दौलत के अलावा, अच्छे प्रेमी का भी आशीर्वाद मांगते हैं। इसके अलावा, जो प्रेम में है, वो सुखमय जीवन जीने का आशीर्वाद मांगते हैं। ऐसे में अगर आप भी 21 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक प्रेम जीवन के बारे में जानना चाहती हैं, तो आइए सभी 12 राशियों के बारे में विस्तार से जानी-मानी ज्योतिषी, क्रिस्टल हीलर, न्यूमेरोलॉजिस्ट और टैरो कार्ड रीडर रिनी सभरवाल सेजानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों को आज के दिन खुद के साथ ईमानदार रहने की जरूरत है। इस सप्ताह आपको प्यार में बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। इस सप्ताह हो सकता है कि आप दो जवाबों के बीच फंस जाए, लेकिन अगर आप दिमाग से काम करते हैं, तो सफल होंगे। इस सप्ताह कोई भी कार्य करने से पहले पार्टनर के राय लेना न भूलें। पारिवारिक रिश्तों को सही रखने के लिए आपको समय देना चाहिए। अगर समय देते हैं, तो सब कुछ ठीक हो सकता है। मेष राशि टैरो प्रेम राशिफल
वृषभ राशि
अगर आज कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो फिर आपको पार्टनर के साथ खुलकर बात करने की जरूरत है। इस सप्ताह आप शांत होकर कार्य करें। अपनों भावनाओं को नजरअंदाज न करें। अगर आप किसी बात को लेकर परिवार या पार्टनर के साथ करना चाहते चाहती हैं, तो उस बात को सामने आने दीजिए। आप इसे दबाए रखेंगे, तो दबाव बढ़ेगा और बाद में समस्याएँ पैदा होंगी। वृषभ राशि टैरो प्रेम राशिफल
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह प्रेम जीवन में एक साथ कई काम करने से बचना चाहिए। अगर आप एक साथ कई काम करती हैं, तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको शांत रहने की जरूरत है। अगर आप शांत रहकर काम करते हैं, तो प्रेम भाव से सभी काम बन सकते हैं। इस सप्ताह आपको परिवार के साथ समय व्यतीत करना करना चाहिए, ताकि प्रेम बढ़ें। मिथुन राशि टैरो प्रेम राशिफल
कर्क राशि
कर्क राशि राशि के जातकों के लिए प्रेम मामले में इस सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। अगर छोटी-छोटी चिंताओं को अपनी खुशियों में खलल न डालने देंगे, तो प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। अगर आप पहले से ही प्यार में हैं, तो आपको उस पल का आनंद लेना चाहिए। इस सप्ताह आपको परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहिए, ताकि प्रेम भाव बने रहें। कर्क राशि टैरो प्रेम राशिफल
सिंह राशि
यह सप्ताह आपके लिए गर्मजोशी और प्यार भरा रहने वाला है। इस सप्ताह प्रेम जीवन में आपको स्नेह दिखाने की जरूरत है। हालांकि, अगर कोई आपसे माफ़ी मांगने आता है, तो फिर आपको प्रेम भाव से माफ़ करना देना चाहिए, क्योंकि प्रेम जीवन ऐसा ही चलता है। इस सप्ताह प्रेम जीवन में घमंड करने से आपको बचना चाहिए। घमंड आपके रिश्ते जो खराब कर सकता है। सिंह राशि टैरो प्रेम राशिफल
कन्या राशि
कन्या राशि वाले अगर इस सप्ताह अधिक सोचते हैं, तो प्रेम जीवन में उथल-पुथल हो सकता है। अगर आपको अपने पार्टनर पर यकीन है, तो आपका प्रेम जीवन अच्छा चलने वाला है। इस सप्ताह अगर कोई बात है, तो आपको परिवार और पार्टनर के साथ खुलकर करनी चाहिए। खुलकर बातचीत करती हैं, तो प्रेम जीवन सही से चलेगा। इस सप्ताह रिश्तों के किसी खटास को लेकर अपने दिमाग में रखने की जगह चर्चा करें। कन्या राशि टैरो प्रेम राशिफल
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का समय है। अगर आप इस सप्ताह प्रेम जीवन में सिर्फ दिखावे की बातचीत करना चाहती हैं, तो फिर आपको दिखावा नहीं करना चाहिए। अगर आप चाहती हैं कि सब कुछ शांत रहे, तो फिर आपको कई भी काम प्रेम भाव से करना चाहिए। इस सप्ताह पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना आपके लिए बेस्ट समय हो सकता है। तुला राशि टैरो प्रेम राशिफल
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह वृश्चिक राशि वाले जातकों को प्यार में परीक्षा देनी पड़ सकती है। इस सप्ताह अगर आप चीजों पर नियंत्रण रखना चाहती है, तो फिर आपको प्रेम भाव से काम करने की जरूरत है। प्रेम जीवन में इस सप्ताह कुछ अचानक बदल सकता है। हालांकि आप शुरुआत में आपको असहज लग सकता है, लेकिन बढ़ में सब ठीक हो जाएगा। इस सप्ताह कोशिश करें कि प्रेम जीवन में जो बिखरा हुआ है, उसे समेटने में कोई परेशानी न हो। वृश्चिक राशि टैरो प्रेम राशिफल
धनु राशि
धनु राशि के जातक इस सप्ताह मज़ेदार, साहसी और ऊर्जा से भरपूर रहने वाले हैं। हालांकि, इस सप्ताह कभी-कभी भावनात्मक गहराई से बचने के लिए आप चीज़ों को बहुत हल्का-फुल्का न रखें। इस सप्ताह पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की जरूरत है। इस सप्ताह पार्टनर की तरफ से आपको गिफ्ट भी मिल सकता है। इस सप्ताह आपको अपने से बड़े लोगों का प्रेम भाव से सत्कार करना चाहिए। धनु राशि टैरो प्रेम राशिफल
मकर राशि
मकर राशि इस सप्ताह प्रेम जीवन में भावनात्मक रूप से थोड़ा थका हुआ या अलग-थलग महसूस कर सकते हैं, लेकिन अगर समय देते हैं, तो प्रेम सामने जरूर आएगा। इस सप्ताह प्रेम जीवन की वजह से हो सकता है कि आपको बस अपनी दिनचर्या में बदलाव की जरूरत हो। अगर आप परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करती हैं, तो घर में प्रेम का माहौल बना रहेगा। मकर राशि टैरो प्रेम राशिफल
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह प्रेम जीवन में अच्छी-आची खराबे लेकर आने वाला है। अगर आप परिवार या पार्टनर के साथ दूर रहती है या फिर कोई बात नहीं बताती है, तो फिर आपको प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको प्रेम जीवन में प्रेम दिखाई दे रहा है, तो फिर आपको उसके लिए तैयार होना चाहिए। इस सप्ताह पार्टनर के साथ यात्रा पर भी जा सकती हैं। कुंभ राशि टैरो प्रेम राशिफल
मीन राशि
मीन राशि वाले स्वाभाविक रूप से परवाह वाले होते हैं, जिसकी वजह से प्रेम जीवन में सुखद पल बना रहता है। अगर आप दूसरों की भावनाओं को अपनी भावनाओं से ज्यादा महत्व देती हैं, तो आपका प्रेम जीवन सही से चलेगा। इस सप्ताह आपको दूसरों की समस्याओं में समय बर्बाद करने की जगह आपको परिवार और पार्टनर के साथ समय व्यतीत करना चाहिए। परिवार के साथ इस सप्ताह घूमने भी निकल सकती हैं। मीन राशि टैरो प्रेम राशिफल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों