Weekly Tarot Prediction 5th to 11th May: किसे मिलेगा सुकून और किसकी रोमांस की होगी शुरुआत, टैरो कार्ड से जानें अपने रिश्तों का हाल

किसे मिलेगा रिश्तेम में सुकून, किसे चाहिए धैर्य और किनके लिए आ रही है रोमांस की नई शुरुआत। इस हफ्ते प्यार और रिश्तों का हाल लेकर आई हैं जानी-मानी टैरो कार्ड रीडर रिनी सभरवाल।
image

टैरो कार्ड्स न केवल आपके भविष्य की झलक दिखाते हैं, बल्कि आपके दिल की अनकही बातों को भी उजागर करते हैं।
मशहूर टैरो कार्ड रीडर रिनी सभरवाल ने हर राशि के लिए टैरो कार्ड का एनालिसिस किया और वह बताने जा रही हैं कि किसकी लव लाइफ कैसी रहेगी। ये रीडिंग्स आपके इमोशनल कनेक्शन को गहराई से समझने में मदद करेंगी।

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके रिश्तों में आने वाले दिन कैसे होंगे, तो यह टैरो रीडिंग जरूर पढ़ें।

मेष राशि (21 मार्च - 19 अप्रैल)

aries-tarot-card-forecast

इस हफ्ते आपकी लव लाइफ में ठहराव और शांति की जरूरत है। यदि हाल ही में आपके रिश्ते में कोई तूफान आया है, तो घबराएं नहीं। अभी ब्रेक लेना जरूरी है। अगले चार हफ्तों में आप देखेंगे कि हालात कैसे धीरे-धीरे सुधरने लगते हैं। बहस या टकराव से दूर रहें और चीजों को समय दें। अगर आप चाहते हैं कि आपकी लव लाइफ में सब ठीक रहे, तो थोड़ा संयम से काम लें।मेष राशि टैरो प्रेम राशिफल

वृषभ राशि (20 अप्रैल - 20 मई)

आप अनजाने में अपने इमोशन्स के चारों ओर दीवारें खड़ी कर रहे हैं। इस सप्ताह आपको सलाह दी जाती है कि थोड़ा नरम बनें और प्रेम सर्कुलेशन होने दें। अपने साथी की बातों को ध्यान से सुनें, कोमलता से बात करें और उन्हें ग्रेटिट्यूड दें। थोड़ी-सा इमोशनल अवेलेबल रहने से आपके रिश्ते में मिठास आ सकती है।वृषभ राशि टैरो प्रेम राशिफल

मिथुन राशि (21 मई - 20 जून)

आपकी लव लाइफ इस समय थोड़ी थमी हुई या नीरस लग सकती है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। 19 मई के आस-पास ऊर्जा में सकारात्मक बदलाव आएगा। तब तक धैर्य रखें, सपोर्टिव रहें और संतुलन बनाए रखें। बातचीत में ट्रांसपेरेंसी और भावनात्मक समझदारी आपके लिए सबसे कारगर साबित होगी। इस समय चीजों को जबरदस्ती आगे बढ़ाने की बजाय फ्लो के साथ चलें।मिथुन राशि टैरो प्रेम रशिफल

कर्क राशि (21 जून - 22 जुलाई)

इस सप्ताह आपके रिश्ते में उम्मीद और की नई ऊर्जा दिखाई दे रही है। यदि आप पहले से रिश्ते में हैं, तो आप दोनों का भावनात्मक जुड़ाव और भी गहरा होगा। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी खास को आकर्षित करने की संभावनाएं काफी प्रबल हैं। किसी बुज़ुर्ग या अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपकी लव लाइफ में स्थिरता ला सकती है।कर्क राशि टैरो प्रेम

सिंह राशि (23 जुलाई - 22 अगस्त)

आपके लिए जरूरी है कि आप अपने दिल की बात जरूर कहें, लेकिन संयम और सम्मान के साथ। हर चीज पर नियंत्रण की कोशिश करने की बजाय, निष्पक्ष रवैया अपनाएं। 6 मई के बाद आपके रिश्ते में अधिक स्थिरता और विश्वास महसूस होगा। इस सप्ताह समझदारी और शांति से बात करने से आपका भावनात्मक रिश्ता मजबूत बनेगा।सिंह राशि टैरो प्रेम राशिफल

कन्या राशि (23 अगस्त - 22 सितंबर)

इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में एक नया स्पार्क दिखेगा। आप पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। चाहें आप रिलेशनशिप में हों या सिंगल, किसी प्यारी-सी बात या संदेश से आपका कनेक्शन जुड़ सकता है। हो सकता है कोई सरप्राइज आपके लिए प्लान किया गया हो। भावनाओं को व्यक्त करने से न डरें। एक छोटी-सी भावनात्मक अभिव्यक्ति आपके रिश्ते को और गहराई दे सकती है।कन्या राशि टैरो प्रेम राशिफल

तुला राशि (23 सितंबर - 22 अक्टूबर)

libra-tarot-card-forecast

पिछले कुछ समय से आपके रिश्ते में तनातनी चल रही थी। आप दोनों के बीच कई चीजें उलझी हुई थीं। तनाव या बहस की स्थिति आप दोनों ही परेशान थे। अच्छी बात यह है कि तूफान अब थम चुका है। अब समय है कि आप अपने अहंकार को पीछे छोड़कर शांति की ओर कदम बढ़ाएं। पुराने झगड़ों को न दोहराएं और किसी पर दोष मढ़ने से बचें। अभी जरूरत है क्षमा, समर्पण और एक नई शुरुआत करने की।तुला राशि टैरो प्रेम राशिफल

वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर - 21 नवंबर)

इस सप्ताह प्यार और आत्मीयता की ऊर्जा बहुत गहरी है। आप दोनों के बीच अच्छी बातचीत होगी। दोनों साथ में किसी यात्रा का प्लान बना सकते हैं, जो रिश्ते में नयापन लाएगा। यदि आप रिलेशनशिप में हैं तो संबंध और भी प्रगाढ़ होगा। अगर सिंगल हैं, तो यात्रा या साझा अनुभव के जरिए किसी खास से मुलाकात संभव है।वृश्चिक राशि टैरो प्रेम राशिफल

धनु राशि(22 नवंबर - 21 दिसंबर)

आपकी लव लाइफ में एक नया मोड़ या नई शुरुआत दस्तक दे रही है। यह सप्ताह मस्ती, रोमांच और ताजगी से भरा हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि मस्ती करते वक्त अपने साथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। रोमांस जरूर करें, लेकिन संतुलन भी बनाए रखें। इस नए सफर में दिल खोलिए, पर साथ ही समझदारी भी जरूरी है।धनु राशि टैरो प्रेम राशिफल

मकर राशि (22 दिसंबर - 19 जनवरी)

इस सप्ताह आपसे अपेक्षा की जा रही है कि आप अपने रिश्ते में अधिक देखभाल, धैर्य और कोमलता लाएं। स्नेह और समझदारी से भरा व्यवहार आपके रिश्ते को स्थिरता देगा। किसी बात पर बार-बार आलोचना करने की बजाय सहानुभूति दिखाएं। ऐसा करने से आपके साथी का भी आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह आपकी ओर आकर्षित होगा।मकर राशि टैरो प्रेम राशिफल

कुंभ राशि (20 जनवरी - 18 फरवरी)

aquarious-tarot-card-forecast

आपकी भावनाएं इस समय थोड़ी उलझी या असमंजस भरी हो सकती हैं। जरूरी है कि आप अपनी इंट्यूशन पर भरोसा करें, लेकिन साथ ही सौम्यता से बात करें। अगर किसी बात को लेकर असमर्थ या उलझन में हैं, तो खुलकर लेकिन शांति से बात करें। चीजें जैसी दिख रही हैं, वैसी नहीं भी हो सकतीं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर बढ़ाएं।कुंभ राशि टैरो प्रेम राशिफल

मीन राशि (19 फरवरी - 20 मार्च)

इस हफ्ते आप भावनात्मक रूप से थके हुए महसूस कर सकते हैं। हो सकता है कि आप दूसरों के लिए बहुत कुछ कर रहे हों और खुद की जरूरतें पीछे छूट रही हों। रिश्ते में एक तरफा बोझ न उठाएं। अपने साथी से अपने मन की बात साझा करें। हर समस्या को खुद ही हल करने की कोशिश मत कीजिए। थोड़ा सहयोग और भावनात्मक समर्थन आपके रिश्ते को नई ऊर्जा देगा।मीन राशि टैरो प्रेम राशिफल

इस सप्ताह के टैरो कार्ड्स संकेत दे रहे हैं कि प्रेम में धैर्य, कम्यूनिकेशन और आत्मचिंतन जरूरी है। अपनी भावनाओं को सजगता के साथ खुलकर जाहिर करें।

अगर आपके अन्य कोई सवाल हैं, तो वे हमें लिख भेजें। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP