Weekly Horoscope 9th To 14th June 2025: मेष, कर्क, धनु सहित इन 2 राशि के जातकों के जीवन में इस सप्‍ताह हो सकती है धन की वर्ष, आप भी जानें अपना साप्‍ताहिक राशिफल

अपनी रशि अनुसार अपना साप्‍ताहिक भविष्‍यफल जानना चाहते हैं, तो पंडित मनीष शर्मा द्वारा की गई भविष्‍यवाणी आपको आने वाले कल की झलकियां दिखा सकती हैं। लेख में अपना राशिफल पढ़ें। 
image

इस सप्‍ताह कई राशियों के लिए आर्थिक रूप से बहुत ही अच्‍छा समय रहने वाला है, वहीं कुछ राशि के जातकों को मानसिक, आर्थिक और नौकरी से जुड़ी समस्‍याओं का समाना करना पड़ सकता है। मगर कुछ ज्‍योतिष उपायों को करके आप इस सप्‍ताह को अपने लिए कम चुनौतीपूर्ण और अच्‍छा बना सकती हैं। अगर आप जानना चाहती है कि इस सप्‍ताह आपके लिए क्‍या-क्‍या नया होने वाला है, तो इसकी झलक आप पंडित मनीष शर्मा द्वारा बताएं गए इस साप्‍ताहिक राशिफल को पढ़कर देख सकती हैं।

मेष राशि

aries zodiac horoscope

सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी समस्‍याओं के समाधान प्राप्‍त होंगे। आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। मंगलवार और बुधवार को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके खर्चे बढ़ेंगे और कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। कोई भी जोखिम भरा काम सावधानी से करें। गिरने से चोट लगने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें।

क्या करें: सुबह "गोपाल सहस्रनाम" का उच्चारण करें।

मेष साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृषभ राशि

सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपके छठे भाव में रहेगा, जिससे आपके लिए समय अच्‍छा है। आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है और मनचाही सफलता के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। मंगलवार और बुधवार अच्छे दिन रहेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। कुंवारे लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।

क्या करें: "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें।वृषभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मिथुन राशि

सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपके पंचम भाव में रहेगा, जिससे संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह की हानि की संभावना नहीं है और हर तरफ से आपको सफलता प्राप्त होगी। आपको सर्दी या हल्का बुखार हो सकता है। कोई अज्ञात चिंता आपको परेशान कर सकती है।

क्या करें: हनुमानजी को तेल का दीपक लगाएं।मिथुन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कर्क राशि

cancer zodiac weekly horoscope

सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपके चौथे भाव में रहेगा, जिससे आपकी आय का मुख्य स्रोत थोड़ा बाधित हो सकता है। हालांकि, अन्य स्रोतों से आपको बड़ी आय की प्राप्ति हो सकती है।आपको नए कार्य प्राप्त होंगे और पुराने कार्यों में स्थिरता आएगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। किसको प्रेम प्रस्ताव देने पर आपको निराशा मिल सकती है।

क्या करें: रोजाना 10 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।कर्क साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

सिंह राशि

सप्ताह की शुरुआत में आपको सभी कार्य में आपको आराम मिलेगा और आपका पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। मंगलवार और बुधवार को आपका मन खिन्न रह सकता है। कार्य के प्रति उदासीनता रहेगी। आपको अपने स्थान से बाहर जाने का मन करेगा। आय सामान्य बनी रहेगी। व्यापार में नए कार्य करने से बचें। नौकरी में आपको नए ऑफर प्राप्त होंगे।वैवाहिक संबंध में ज्‍यादा उम्मीदें नुकसान पहुंचा सकती हैं।

क्या करें: लक्ष्मी जी को घी का दीपक लगाएं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कन्या राशि

सप्ताह की शुरुआत में आपको स्थायी संपत्ति से लाभ के आसार हैं। भाग्य भी आपका साथ देगा। आपके जमा धन में वृद्धि होगी। निवेश के लिए अभी भी समय ठीक नहीं है। नौकरी में तनाव बना रहेगा।
क्या करें: शनिवार को पीपल के पेड़ में घी का दीपक लगाएं।

कन्या साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

तुला राशि

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और परिवार का साथ मिलेगा।कार्यस्थल पर आप खुश रहेंगे और आपको सहयोग मिलेगा। नए लाभदायक संपर्क बनेंगे और आपकी योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में आपको लक्ष्य प्राप्ति होगी और कारोबार में उन्नति होगी।
क्या करें: महादेव को आक (मदार) के फूल और पत्ते चढ़ाएं।

तुला साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृश्चिक राशि

scorpio zodiac horoscope

सप्ताह की शुरुआत चिंता से भरी हो सकती है। यदि आप कोई काम करने जा रहे हैं, तो उसे आने वाले सप्‍ताह के लिए टाल दें, तो ज्‍यादा बेहतर रहेगा। आपको सफलता मिलेगी और आय में भी वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा और आपको सहयोग भी मिलेगा। व्यापार के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरी में अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। साथी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

क्या करें: श्री रामचंद्र जी का पूजन करें।वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

धनु राशि

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। आय भी बेहतर बनी रहेगी और कार्य समय पर होंगे।आय के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार उत्तम रहेगा और नौकरी में स्थिरता रहेगी। साथी और मित्रों के साथ उत्साहपूर्वक समय बीतेगा। विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।

क्या करें: हनुमानजी को आक के फूलों की माला चढ़ाएं।धनु साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मकर राशि

सप्ताह की शुरुआत व्यस्तता भरे दिन से होगी। छुट्टी के दिन भी आपको काम करना पड़ सकता है। कार्य आसानी से होंगे और बाधाएं समाप्त होकर आपको सफलता भी मिलेगी। गुरुवार और शुक्रवार चिंताजनक दिन रह सकते हैं। इन दिनों में आवश्यक कार्यों को टाल दें। खर्चे होंगे और विवाद भी हो सकता है। कमर और गर्दन में तकलीफ हो सकती है। आपको थकान महसूस होगी।
क्या करें: सोमवार को शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।मकर साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कुंभ राशि

सप्ताह की शुरुआत में भाग्य आपका साथ देगा। कार्य में तेजी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। आपको एक से अधिक कार्यों को एक साथ करना पड़ सकता है। आय भी बेहतर रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। रिश्ते मजबूत होंगे और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे।

क्या करें: महादेव को बिल्वपत्र चढ़ाएं।कुंभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मीन राशि

pisces zodiac horoscope

सप्ताह की शुरुआत प्रतिकूल रह सकती है। उसके बाद से भाग्य अनुकूल हो जाएगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और आपको सफलता भी मिलेगी। योजनाएं सफल होंगी। करियर में आप आगे बढ़ने की हिम्मत दिखा सकते हैं। नौकरी में भी कार्य में सुधार होगा। साथी से सहयोग मिलेगा और विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

क्या करें: गाय को हरा चारा खिलाएं।मीन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP