Weekly Horoscope 15-21 January In Hindi: आजकल लगभग हर कोई यह सोचता है कि मेरा आने वाला समय कैसा रहेगा, क्या धन का लाभ होगा? क्या परिवार से संबंध सही रहेंगे आदि-आदि। जाहिर है, मेरी तरह आप भी अपने भविष्य के बारे में जानना चाहेंगे कि आने वाला दिन या समय कैसा होने वाला है।
अगर आप भी अपने भविष्य को लेकर हर समय सोचते रहते हैं और आने वाले समय के बारे में जानना चाहते हैं, तो पंडित मनीष शर्मा द्वारा बताए गए इन राशिफल को अवश्य पढ़ लें।
मेष साप्ताहिक राशिफल-
सप्ताह आपके लिए काफी सही होगा। आय में उत्तम बनी रहेगी। सहयोग की प्राप्ति भी होगी, पर मंगलवार से आय में कमी हो सकती है। बुधवार भी आपका अच्छा नहीं रहेगा। अनावश्यक व्यय होगे एवं कार्य में बाधाएं आ सकती है।
गुरुवार की शाम से पुन: स्थिति नियंत्रण में होगी। समस्याओं का निदान हो सकता है। शुक्रवार बहुत ही अच्छा दिन होगा। शनिवार को परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। भाई का सहयोग मिलेगा।
- प्रोफेशन-नौकरी में साथी कर्मचारी साथ नहीं देंगे तथा कारोबार में अव्यवस्था हो सकती है।
- विद्यार्थी-अध्ययन के दौरान व्यवधान उत्पन्न हो सकती है। शिक्षक का दबाव हो सकता है।
- स्वास्थ्य-दांतों में विकार एवं मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो सकती है।
- प्रेम-साथी द्वारा अनादर हो सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
- क्या करें-निर्धन बच्चे को दूध का दान करें।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल-
इस सप्ताह आपको रिश्तेदारों एवं साझेदारों से सहयोग मिलेगा हालांकि, आवश्यक कार्य से अचानक यात्रा कर सकते हैं। विरोधी परास्त होगे। मंगल एवं बुधवार को धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है और आय में वृद्धि भी होगी।
गुरुवार एवं शुक्रवार को संभलकर रहना होगा, क्योंकि व्यय अधिक हो सकता है और आय में कमी रहेगी। अनावश्यक विवाद हो सकते हैं। शनिवार अनुकूल दिन रहेगा और आय भी बढ़ेगी। यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
- प्रोफेशन-कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं।
- विद्यार्थी-संसाधनों की कमी के बावजूद बेहतर नतीजे प्राप्त हो सकते हैं। साथी मदद करने वाले होंगे।
- स्वास्थ्य- सिर दर्द एवं आंखों में जलन की समस्या हो सकती है।
- प्रेम-प्रेम प्रकट करने का सही समय है। वैवाहिक जीवन में सुख रहेंगे।
- क्या करें-शिवालय में किसी निर्धन को गेहूं का दान करें।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल-
इस सप्ताह आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार सहयोग प्रदान करेगा तथा किसी नए कार्य की रूपरेखा तैयार हो सकती है। धार्मिक, सामाजिक आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलेगा।
मंगलवार एवं बुधवार को कार्य की अधिकता होंगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा और लाभ भी बढ़ेगा। गुरुवार एवं शुक्रवार के दिन खुशी का समाचार मिल सकता है। आय उत्तम बनी रहेगी, हालांकि शनिवार को संभलकर रहना होगा। वाहन चालन में सावधानी रखें।
- प्रोफेशन-कारोबारी लाभदायक यात्रा होगी। नौकरी में परिवर्तन का विचार बन सकता है।
- विद्यार्थी-पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले सफल होंगे। अध्ययन में रूची बनी रहेगी।
- स्वास्थ्य-त्वचा में समस्या हो सकती है। नसों में खिंचाव के साथ चोट घाव भी बन सकता है।
- प्रेम-प्रेम में प्रसन्नता प्राप्त होगी। विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
- क्या करें-यथा शक्ति अन्न का दान गरीबों में करें।
कर्क साप्ताहिक राशिफल-
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला होगा। हालांकि, व्यय अधिक होगा। इसलिए आपको ध्यान रखना होगा। कार्य समय पर नहीं हो सकता है। सहयोग की अपेक्षा बेकार हो सकती है, पर मंगलवार की सुबह से आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा कार्यो में सफलता मिलने लगेगी।
इस सप्ताह पिछले समय मे हुई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। बुधवार से शुक्रवार तक किसी प्रकार की हानि होने की संभावना नहीं है। सप्ताह के अंत में बड़ी सफलता मिल सकती है। आय में सुधार होगा एवं विदेश जाने वालों को सफलता प्राप्त हो सकती है।
- प्रोफेशन-पुराना निवेश लाभ देगा एवं नए निवेश से भी लाभ होगा। नौकरी में परिवर्तन का योग बना है।
- विद्यार्थी-तकनीक का सहयोग अध्ययन हेतु लेना होगा। परिणाम पक्ष में रहेंगे।
- स्वास्थ्य-दांतों में की समस्या हो सकती है। मुंह में छाले भी हो सकते सकते हैं।
- प्रेम-प्रेम में साथी परिवर्तन का विचार आ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होगा।
- क्या करें-पुराने जूते चप्पलों का दान निर्धन को करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल-
इस सप्ताह आय में सुधार एवं भाग्य का साथ प्राप्त होगा। कार्यो में सफलता प्राप्त हो सकती है। सहयोग की प्राप्ति भी होगी। मंगलवार एवं बुधवार को समस्याएं आ सकती है और मन खिन्न रहेगा एवं सहयोग की अपेक्षाएं बेकार हो सकती है। मित्रों से विवाद भी हो सकता है।
- गुरुवार एवं शुक्रवार अच्छे दिन रहेंगे एवं सफलता प्राप्त होगी। आय में सुधार होगा। उपेक्षा करने वाले सहयोग भी करेंगे। शनिवार को व्यस्त रह सकते हैं। अचानक यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
- प्रोफेशन-वरिष्ठ प्रतिकूल हो सकते है एवं कार्यों को क्रेडिट नहीं मिलेगा। बेकार में परेशान हो सकते हैं।
- विद्यार्थी-अध्ययन में आपका मन विचलित हो सकता है।
- स्वास्थ्य-मुंह के भीतर चोट लग सकती है। आंखों में भी परेशानी हो सकती है।
- प्रेम-पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ मामूली तनाव भरी बात हो सकती है।
- क्या करें- पुराने वस्त्रों का दान असहाय को करें।
कन्या साप्ताहिक राशिफल-
इस सप्ताह मानसिक अशांति रहेगी। चिंताओं से क्रोध में वृद्धि हो सकती है। विरोधी भी सक्रिय सकते हैं। इसके लिए आप सावधान रहें। समय की बर्बादी भी हो सकती है।
मंगलवार एवं बुधवार के दिन आय बढ़ेगी एवं सहयोग भी मिलेगा। संपर्क का लाभ मिलेगा और खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। समस्याओं का निपटारा होगा। गुरुवार एवं शुक्रवार को सावधानी रखनी होगी। इस सप्ताह व्यय बढ़ सकती है एवं लेनदेन में सावधानी रखें। शनिवार को परिवार का साथ मिलेगा, और परेशानियां कम होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। विवादों से बचें।
- प्रोफेशन-लेखपाल, वकील, अध्यापक के लिए समय अनुकूल रहेगा हालांकि, कारोबारियों को परेशानी हो सकती है।
- विद्यार्थी-पढ़ाई के लिए एकाग्रता रहेगी एवं परिणाम शुभ प्राप्त होंगे।
- स्वास्थ्य-आंखों में समस्या हो सकती है और सिरदर्द भी रहेगा।
- प्रेम-प्रेम विवाह करने वालों को सकारात्मकता रहेगी। जीवन साथी भी अनुकूल रहेगा।
- क्या करें-निर्धन को भोजन कराना श्रेयष्कर रहेगा।
तुला साप्ताहिक राशिफल-
यह सप्ताह आपके लिए व्यवस्थित रहेगा। विदेश जाने वालो को सफलता मिल सकती है। उन्नति एवं प्रशंसा प्राप्त करने वाला समय है। संतान से सुख प्राप्त हो सकती है। मंगलवार एवं बुधवार को निकट के लोग कठिनाई उत्पन्न कर सकते हैं अत: भीतरघात वालों से सावधान रहें। गोपनीय रूप से कार्य करें।
गुरुवार एवं शुक्रवार को आय की प्राप्ति एवं अटके कार्य में गति आएगी। समस्याओं का निदान होगा। शनिवार का दिन प्रतिकूल हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानी एवं आय की कमी हो सकती है।
- प्रोफेशन-कार्यस्थल पर मन के अनुसार कार्य नहीं हो पाएगा। व्यापार में तरक्की होगी।
- विद्यार्थी-शिक्षा स्थल पर अनुकूल माहौल रहेगा। शिक्षक सहयोग प्रदान करेंगे।
- स्वास्थ्य-मन उदास रह सकता है तथा गंभीर रहने की प्रवृत्ति बनेगी। पेट और घुटनों में परेशानी हो सकती है।
- प्रेम-साथी के प्रति रवैया उदासीन रह सकता है। वैवाहिक जीवन में भी सामान्य समस्या बनी रहेगी।
- क्या करें-पुराने गर्म वस्त्रों को असहाय लोगों को दान करें।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल-
इस सप्ताह कार्य में अनावश्यक विघ्र आएंगे एवं आय भी प्रभावित रहेगी। योजनाएं विफल हो सकती है। अचानक यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। मंगलवार एवं बुधवार को सभी कार्य समय पर होने लगेंगे। भाग्य अनुकूल होगा तथा न्यायालयीन एवं विवादित मामलों में सफलता प्राप्त होगी। लाभ की वृद्धि भी होगी।
गुरुवार एवं शुक्रवार सबसे बेहतर दिन होगा। यात्रा सफल होगी और विवाद समाप्त होगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी और आय वृद्धि भी होगी। शनिवार को आय की प्राप्ति एवं प्रसन्न रहेंगे।
- प्रोफेशन-नौकरी में बदलाव का योग है। व्यापार में लाभदायक यात्रा का योग है।
- विद्यार्थी-दूसरों के कारण स्वयं का अध्ययन प्रभावित हो सकता है, अत: स्वयं के हितों का ध्यान रखें।
- स्वास्थ्य-पैर फिसलने से चोट लगने का डर है। ज्यादा दौड़ने एवं कसरत न करें।
- प्रेम-प्रेम प्रस्ताव प्रकट करने हेतु इंतजार करें। कुंवारों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
- क्या करें- पुराने जूते-चप्पल का दान निर्धन को करें।
धनु साप्ताहिक राशिफल-
इस सप्ताह राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का समय है और प्रशंसा भी प्राप्त होगी। योजनाओं को मूर्त रूप देने में सफल होगे। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं भाईयों से सहयोग की प्राप्ति होगी।
मंगलवार एवं बुधवार को तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक झंझट का सामना करना पड़ सकता है। व्यय होगा एवं तनाव भी रह सकता है। गुरुवार एवं शुक्रवार पूर्णत: अनुकूल रहेगा। धन की प्राप्ति एवं कार्य में सफलता मिलेगी। संतान से खुशी मिलेगी। शनिवार को सुख प्राप्ति होगी और आय बढ़ेगी। विरोधी आपके पक्ष में रहेंगे।
- प्रोफेशन-कारोबारी यात्राएं सफल होंगी तथा नौकरी में प्रमोशन के मौके प्राप्त हो सकता है।
- विद्यार्थी-अध्ययन के साथ अन्य विद्या सीखने का मन करेगा। अन्य कई क्षेत्रों का ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा रहेगी।
- स्वास्थ्य-पेट, पाइल्स, घुटने, कान, दांत एवं सीने में दर्द की समस्या हो सकती हैं।
- प्रेम-प्रेम में निराशा मिलने का योग है एवं साथी भी नकारात्मक रहेगा। वैवाहिक जीवन शुभ रहेगा।
- क्या करें-पुराने वस्त्रों को निर्धन को दान करें।
मकर साप्ताहिक राशिफल-
सप्ताह का आरंभ आय दिलाने वाला होगा। कार्य की अधिकता एवं भाग्य का साथ मिलेगा। मित्रों का साथ मिलेगा एवं धन वृद्धि होगी। मंगलवार एवं बुधवार को समस्याओं का सामान करने में सक्षम होगे। स्वयं के कार्य से तारीफ की प्राप्ति होगी और आय अच्छी बनी रहेगी।
गुरुवार एवं शुक्रवार कुछ बुरे सपने आ सकते है। मित्र एवं निकट के लोग अनुचित व्यवहार करेगे। आय में गिरावट होगी एवं खर्च भी होंगे। अनावश्यक तनाव भी रह सकता है। शनिवार को संतान से सुख प्राप्त होगा एवं सहयोग भी मिलेगा।
- प्रोफेशन-कार्यस्थल पर अनुशासनहीनता दिखाई देगी। कारोबार में दिन अच्छा रहेगा।
- विद्यार्थी-पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यो में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। शिक्षक अनुकूल रहेगे।
- स्वास्थ्य-बदहजमी एवं शारीरिक दर्द की शिकायत हो सकती है। नींद की अधिकता भी होगी।
- प्रेम-प्रेम प्रस्ताव प्रकट करने का सही समय है। विवाह योग्य को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।
- क्या करें-निर्धन विद्यार्थी को पुस्तक या कलम भेंट करें।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल-
इस सप्ताह धन का लाभ होगा किंतु साथ ही अनियमितताएं भी रहेगी एवं व्यय की अधिकता होगी। मन उदास रह सकता है। भविष्य के प्रति आशान्वित रहेंगे। मंगलवार एवं बुधवार को सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी को उधार नहीं दें
बुधवार एवं गुरुवार से पुन: स्थितियां पक्ष में हो जाएगी। कार्य में तेजी आएगी एवं सहयोग की प्राप्ति भी होगी। यात्रा पर जाने का योग भी हुआ है। भाईयों से भी सहयोग की प्राप्ति होगी। शनिवार को पुन: सचेत रहें। ऑनलाइन फ्राड का शिकार बनाने की कोशिश हो सकती है।
- प्रोफेशन-अधिकारी अनुकूल हो सकते हैं। कारोबार में व्यवधान समाप्त होंगे।
- विद्यार्थी-उच्च स्तर पढ़ाई करने वालों के लिए बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। शेष सब के लिए सामान्य रहेगा।
- स्वास्थ्य-नसों में खिंचाव हो सकता है एवं चोट आदि लगने का भय है। खांसी, जुकाम की समस्याएं हो सकती हैं।
- प्रेम-साथी के प्रति व्यर्थ रोष उत्पन्न हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव कम होने के आसार है।
- क्या करें-उड़द, तिल, चावल, कंबल आदि का यथाशक्ति दान करें।
मीन साप्ताहिक राशिफल-
इस सप्ताह आप किसी विवाद में फंस सकते है। घर की आधुनिक वस्तुएं खराब हो सकती है। बेकार के कार्य में मन लगेगा। कार्यशैली अस्त व्यस्त रहेगी। मंगलवार से समय सभी प्रकार से अनुकूल रहेगा एवं सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे।
बुधवार एवं गुरुवार को प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। ज्यादा वाचालता नुकसान करवा सकती है। यात्राएं सुखद रहेगी। शुक्रवार को समय अनुकूल रहेगा। आय वृद्धि होगी एवं कार्य सफल होंगे। शनिवार भी बेहतर दिन रहेगा।
- प्रोफेशन-आय के साधन बढ़ेंगे तथा नौकरी अधिकारी एवं अधीनस्थ अनुकूल रहेंगे।
- विद्यार्थी-पढ़ाई में मन लगाने में कठिनाई होगी। अनर्गल बातों से मन भटक सकता है।
- स्वास्थ्य-कमर एवं पेट की तकलीफ हो सकती है। शरीर में गठान या फुंसी उभर सकती है।
- प्रेम-साथियों से गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है।
- क्या करें-गाय को हरा चारा एवं गुड़ रोटी खिलाएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों