ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का बहुत महत्व होता है, जो हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है। हर राशि का अपना एक अलग स्वभाव और विशेषताएं होती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। इस सप्ताह जहां कुछ राशियों को फिजूलखर्ची की वजह से बेचैनी हो सकती है, वहीं कुछ राशियों के लिए शुभ समय भी हो सकता है। हम सभी अपने भविष्य की जानकारी लेना चाहते हैं और समय को उज्जवल बनाना चाहते हैं। अगर आप भी इस सप्ताह के राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो उज्जैन के पंडित मनीष शर्मा जी से जानें विस्तार से।
मेष राशि
अष्टम चंद्र के कारण आज के दिन आपके जीवन में तनाव बना रहेगा एवं आय कम हो सकती है। निकट के लोग अकारण नाराज रह सकते हैं। अनावश्यक व्यय हो सकते हैं एवं कार्य में भी बाधाएं आएंगी। मंगलवार की दोपहर के बाद से समय में सुधार दिखाई देगा। भाईयो का सहयोग मिलेगा एवं पराक्रम अच्छा रहेगा और संतान भी सहयोग प्रदान करेगी। आपकी आय में सुधार होगा। सप्ताह के शेष दिनों में भी समय व्यवस्थित रहेगा। आपके कार्य बढ़ते जाएंगी एवं विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होगा।मेष साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
वृषभ राशि
चंद्र की दृष्टि आपकी राशि पर है। इस सप्ताह का आरंभ अच्छा होगा। काम समय पर होंगे एवं कोई बड़ा कार्य सिद्ध हो सकता है। मंगल एवं बुधवार के दिन कुछ गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। उनसे निपटना आपके लिए बड़ी चुनौती हो सकती है। आपके जीवन में व्यय बढ़ जाएंगे एवं आय में बाधा उत्पन्न हो सकती है। गुरुवार से स्थितियां आपके पक्ष की हो जाएंगी। आपकी आय उत्तम बनी रहेगी एवं आपके वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होंगा। विरोधियों के स्वर धीमे होंगे। आपको यात्राओं से लाभ हो सकता है।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
मिथुन राशि
इस सप्ताह लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आपके नए संपर्क बनेंगे। कार्य की अधिकता रहेगी। आपको भाग्य का साथ मिलेगा, किंतु कुछ कमी महसूस होगी। शत्रुओं का भय बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में स्थिति मजबूत हो जाएगी। आय की प्राप्ति के साथ अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। गुरुवार की दोपहर के बाद में चंद्र के अष्टम होने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अनावश्यक विवाद हो सकते हैं। शनिवार की दोपहर के बाद से आराम मिलेगा।मिथुन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कर्क राशि
आपके कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। चंद्र का गोचर पूरे सप्ताह अनुकूल बना रहेगा। आपकी आय अच्छी बनी रहेगी एवं प्रसन्नता भी बनी रहेगी। इस दौरान आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको नए कार्यों की प्राप्ति हो सकती है। आपकी यात्राएं सुखद रहेंगी। आज के दिन विरोधियों को शांत रखने में सफल होंगे। सप्ताहांत में बड़ी सफलता प्राप्त होने का योग है। संतान का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आय में वृद्धि होगी एवं न्यायालयीन मामलों में सफलता की प्राप्ति होंगी।कर्क साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
सिंह राशि
चतुर्थ चंद्र से आरंभ होगा। आरंभ कष्टपूर्ण एवं आय को कम रखने वाला होंगा। कार्य में बाधा आएंगी एवं सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएंगी। मंगलवार की शाम से अनुकूलता की प्राप्ति होगी। काम समय पर होंगे एवं सहयोग की प्राप्ति के साथ धन की आवक होंगी। विवादों में विजय प्राप्त होंगी। संतान से सुख मिलेगा। सप्ताहांत में कोई विशेष उपलब्धि की संभावना नहीं है। कार्य व्यवस्थित होते रहेंगे। मन उदास रह सकता है। आपकी आय सामान्य बनी रहेगी।सिंह साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कन्या राशि
इस सप्ताह का आरंभ अच्छा रहेगा एवं प्रसन्नता प्राप्त होगी। आपका मित्रों से मिलना होगा। नए काम की प्राप्ति होगी। पराक्रम श्रेष्ठ रहेंगा। बंधुओं से सहयोग प्राप्त होंगा। बुध एवं गुरुवार को कुछ चिंताजनक समय रह सकता है। आय में गिरावट हो सकती है, एवं कार्य में अड़चन आ सकती है। योजनाबद्ध कार्य नही हो पाएंगे। शुक्रवार से पुन: स्थितियों में सुधार दिखाई देगा। शनिवार शानदार रहने की संभावना है। आय में वृद्धि के साथ खुशियों की प्राप्ति होंगी।कन्या साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
तुला राशि
इस सप्ताह आपकी स्थायी संपत्ति से लाभ एवं धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। भाईयों से सहयोग मिलेगा। यात्रा का योग बनेगा एवं विदेश जाने की इच्छा करने वालों के रास्ते खुलेंगे। योजनाएं सफल होंगी एवं कार्य की तारीफ होंगी। निंदा करने वाले पीछे हटेंगे। गुरुवार की दोपहर के बाद से आय कम हो सकती है। तनाव की वृद्धि होंगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होंगा। शनिवार का दिन भी निराशा भरा हो सकता है।तुला साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपको भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा एवं आय उत्तम बनी रहेगी। चंद्र का गोचर प्रसन्नता एवं शुभ फल देने वाला होगा। धार्मिक कार्य में संलग्न होंगे। आपका भाग्य भी अनुकूल है। स्थायी संपत्ति से लाभ होगा। संतान से सुख की प्राप्ति होंगी। सप्ताहांत में किसी बड़े कार्य के होने की संभावना है। परिवार साथ देगा। धन लाभ होंगा एवं न्यायालयीन मामलों में सफलता की प्राप्ति होंगी। मित्रों के साथ घूमने जाने का मौका मिल सकता है।वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
धनु राशि
चंद्र का द्वादश बना रहेगा, लेकिन यह समय आपको मामूली दिक्कत प्रदान कर सकता है। आपकी आय में कमी के साथ कार्य में बाधा आ सकती है। सहयोग करने वाले आपसे दूर रहेंगे। मंगलवार से समय आपके अनुकूल होने से राहत प्राप्त होगी। सुख में वृद्धि होगी एवं कार्य बढ़ेंगा। मध्य में चंद्र का गोचर शुभ फल देने वाला होंगा। पराक्रम में वृद्धि के साथ आय भी बेहतरीन रहेंगी। विवादों में विजय प्राप्त होंगी। विरोधी पीछे हटेंगे एवं सामाजिक स्तर में उठाव होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है और आपकी यात्राएं सफल होंगी।धनु साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
मकर राशि
यह सप्ताह आपको कई समस्याओं से निजात दिलाएगा। चंद्र का गोचर आपकी आय को बढ़ाएगा एवं खुश होने का मौका देगा। आपके विरोधी शांत रहेंगे एवं कार्य भी समय पर होंगे। यात्राएं सुखद होंगी और सप्ताह के मध्य में चंद्र के कारण कुछ दिक्कतें आ सकती है। आय में बाधा के साथ महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते है। गुरुवार की दोपहर के बाद में पुन: लाभ की स्थिति में आ जाएंगे। आपको सहयोग की प्राप्ति होगी। आपकी आय में वृद्धि होगी तथा विवादों का हल प्राप्त होगा।मकर साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कुंभ राशि
आपके महत्वपूर्ण कार्य समय पर होंगे एवं आय भी अच्छी बनी रहेगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। कार्य की अधिकता के उपरांत भी अकेलापन भी महसूस होगा। संतान से सुख मिलेगा। मंगल एवं बुधवार को आय में वृद्धि होगी एवं विदेश जाने वालों को सफलता की प्राप्ति होगी। समस्याओं का निदान प्राप्त होगा। शुक्र एवं शनिवार व्यय वृद्धि करने वाले हो सकते है। शनिवार की सुबह मन निराश रहेगा एवं कार्य के प्रति अरुचि रहेगी।कुंभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
मीन राशि
नवम चंद्र राशि को बल प्राप्त होगा। इस दौरान आय उत्तम रहेगी एवं विवादों में विजय प्राप्त होंगी। इस दौरान मेहमानों को आगमन हो सकता है। स्थायी संपत्ति से लाभ होगा एवं भाग्य का साथ रहेगा। सप्ताहांत में धार्मिक कार्य करने का मौका मिलेगा। समाज में वर्चस्व बढ़ेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बना रहेगा। शनिवार दोपहर से अनावश्यक व्यय बढ़ सकते है। आपको वाहन से कष्ट मिलेगा।मीन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों