(kada significance) ज्योतिष शास्त्र में कोई भी धातु बेहद मजबूत और भरपूर ऊर्जा स्त्रोत मानी जाती है। वहीं ज्योतिषियों के हिसाब से हर धातु का संबंध ग्रह नक्षत्र और राशियों से होता है। जिससे व्यक्ति का भाग्य प्रभावित होता है। जैसे कि सोना, इसे बृहस्पति और सूर्य का प्रतीक माना जाता है।
साथ ही चांदी चंद्रमा और शुक्र का प्रतीक माना जाता है और तांबा मंगल और सूर्य का प्रतीक है। लोहा शनिदेव का प्रतीक है। इसलिए धातु से बने कंगनों का चुनाव करना बेहद जरूरी है। वरना व्यक्ति को अशुभ प्रभाव भी झेलने पड़ सकते हैं।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में कौन से कंगन शुभ माने जाते हैं।
जानें सोने के कंगन पहनने का महत्व (Significance of Wearing Gold Kada)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोने का कंगन भाग्य और खुशी लेकर आता है। वहीं सोना सबसे चमकदार धातु माना जाता है। इसके साथ ही यह कई ऊर्जाओं को भी आकर्षित करती है। यह ऊर्जा आत्मसंतुष्टि, स्थिरता और शांति को बढ़ाती है। सोने का कंगन पहनने से नकारात्मक प्रभावों का असर कम हो जाता है। व्यक्तित्व में रक्षात्मक गुणों को भी बढ़ाता है। इसके अलावा सोना धारण करने से कई बीमारियों और ग्रह दोषों से भी छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - जानें ज्योतिष के अनुसार चूड़ियां पहनने के सही नियम और शुभ अशुभ फल
जानें चांदी के कंगन पहनने का महत्व (Significance of Wearing Silver Kada)
बात करें चांदी के कंगन की, तो ये सबसे सस्ती और टिकाऊ होती है और इसके अलावा चांदी (चांदी के उपाय) पहन पहनने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। जिससे हमारा शरीर ऊर्जावान रहता है। चांदी का कंगन पहनने त्वचा चमकदार बनी रहती है। साथ ही इससे मन शांत रहता है और काम में एकाग्रता भी बनी रहती है। चांदी हमारी जीवन को संतुलित बनाता है। पौराणिक कथा के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि चांदी भगवान शिव की आंखों से बनी थी। इससे समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें - इस वजह से शादीशुदा महिलाएं पहनती हैं चूड़ियां, जानें हिंदू धर्म में चूड़ियों का महत्व
जाननें तांबे का कंगन पहनने का महत्व (Significance of Wearing Copper Kada)
ज्योतिष के हिसाब से तांबे का कंगन पहनने से मन शुद्ध रहता है और इससे दिमाग शांत रहता है। इसके अलावा तांबा शरीर के शारीरिक संतुलन को बनाकर रखता है। इससे त्वचा भी साफ रहता है। साथ ही तांबे का कंगन पहनने से रक्त संचार ठीक ढंग सो होता है और व्यक्ति को किसी तरह9 की कोई बीमारी नही होती है। तांबे का संबंध शुक्र (शुक्रदोष उपाय) ग्रह से है। जो प्रेम और सुंदरता का कारक माना जाता है। इससे धारण करने से आत्मविश्वास कभी नहीं डगमगाता है। दिल साफ रहता है और सभी कार्यों में भी सफलता मिलती है।
किस धातु का कंगन पहनना शुभ होता है। इस लेख में विस्तार से जानें और अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों