compatibility zodiac

Zodiac Compatibility: टैरो कार्ड के अनुसार कैसा होता है कन्या और वृश्चिक राशि का रिश्ता, एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें

अगर आपकी राशि वृश्चिक है तो कन्या राशि के साथ अपनी अनुकूलता के बारे में यहां विस्तार से जरूर जान लें। आज हम आपको कन्या और वृश्चिक राशि वालों के बीच के तालमेल और उनके आपसी संबंधों के बारे में टैरो कार्ड की मदद से बताने जा रहे हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-08-22, 17:36 IST

सभी राशि के लोग दूसरी राशि के साथ किसी न किसी तरह का रिश्ता साझा करते हैं। कई बार लोगों में अनुकूलता होती है तो कभी वो एक दूसरे के विपरीत स्वभाव के होते हैं। ऐसा माना जाता है कि राशियों के बीच की अनुकूलता उनके राशि के स्वामी ग्रह पर निर्भर करती है।

पिछले कुछ दिनों से हम हर एक राशि की अनुकूलता दूसरी राशि के साथ कैसी होती है इस बात की जानकारी दे रहे हैं, जिससे आप अपनी राशि की दूसरी राशि के साथ कॉम्पैटेबिलिटी जान सकें। ऐसे में टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानते हैं कन्या और वृश्चिक राशि के आपसी रिश्तों के बारे में।

कन्या राशि के लोगों का स्वभाव (Personality of Virgo Zodiac)

kanya rashi swabhav

कन्या राशि वाले बौद्धिक, मिलनसार, आत्म-केंद्रित और चतुर होते हैं लेकिन कभी-कभी अतार्किक कार्य करते हैं। वे तब खुश होते हैं जब वे बिना किसी जिम्मेदारी के अकेले होते हैं। सितंबर में जन्मी कन्या अगस्त में जन्मी कन्या की तुलना में अधिक व्यावहारिक होती है।

अपने प्रभुत्वशाली और स्वतंत्र स्वभाव के कारण उन्हें किसी रिश्ते में परेशानी या समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन माता-पिता और भाई-बहनों के साथ उनका रिश्ता अच्छा होता है। हालांकि कन्या राशि के लोग दोस्ती के मामले में सबसे पहले अपना फायदा देखते हैं।

मित्र के रूप में कन्या और वृश्चिक राशि की अनुकूलता (Virgo And Scorpio Compatibility as Friends)

friends compatibility

कन्या और वृश्चिक (वृश्चिक राशि स्वभाव) की आपस में अच्छी अनुकूलता है। वे एक-दूसरे के अच्छे दोस्त होंगे। वे दोनों एक-दूसरे की मदद करेंगे और उनकी दोस्ती वर्षों या जीवन भर बनी रह सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Zodiac Compatibility: टैरो कार्ड के अनुसार कैसा होता है कन्या और कन्या राशि का रिश्ता, एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें

पार्टनर के रूप में कन्या और वृश्चिक राशि की अनुकूलता (Virgo And scorpio Compatibility as Partner)

साझेदार के रूप में बात करें, तो कन्या राशि वालों की अनुकूलता अच्छी है। वे एक-दूसरे के प्रति स्नेह रखेंगे। वे पेशेवर और आर्थिक रूप से एक-दूसरे का समर्थन करेंगे। वृश्चिक कन्या राशि वालों को अपने वश में करने में सक्षम होंगे।  जिससे कन्या (कन्या राशि स्वभाव) राशि वालों को वृश्चिक राशि के साथी से दूर नहीं जाना पड़ेगा।

माता-पिता और बच्चे के रूप में कन्या और वृश्चिक राशि की अनुकूलता (Virgo And scorpio Compatibility as Parents)

family compatibility

कन्या राशि की तुला राशि के साथ अनुकूलता अच्छी है। कन्या एक निश्चित सीमा तक माता-पिता और बच्चे के रूप में स्कॉप्रियो का समर्थन करेगी। वृश्चिक राशइ वालों का जिद्दी स्वभाव रिश्ते को स्वस्थ नहीं रहने दे सकता है। कन्या राशि वाले वृश्चिक राशि के बच्चों को वह करने दे सकते हैं, जो वे चाहते हैं। वृश्चिक माता-पिता की संतान के रूप में कन्या राशि वाले उनके मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।

इसे जरूर पढ़ें - Zodiac Compatibility: टैरो कार्ड के अनुसार कैसा होता है कन्या और कर्क राशि का रिश्ता, एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें

बॉस और एम्प्लॉई के रूप में कन्या और वृश्चिक राशि की अनुकूलता (Virgo And scorpio Compatibility as Employee-Boss)

बॉस के रूप में कन्या और वृश्चिक राशि के कर्मचारी के बीच अच्छी अनुकूलता रहेगी। वे दोनों अपने पेशे और पैसे को लेकर बेहद समर्पित हैं। वे दोनों मिलकर शॉर्टकट अपनाएंगे जो आर्थिक रूप से दोनों के लिए फायदेमंद होगा।

 

अगर आपकी राशि कन्या है तो आप अपनी राशि के लिए अनुकूलता जरूर जान गए होंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit - Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;