विनायक चतुर्थी के दिन किन चीजों के दान से सभी विघ्न हो सकते हैं दूर, ज्योतिष से जानें

हिंदू धर्म में विनायक चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और सभी विघ्नों से छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में इस दिन किन चीजों का दान करने से व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
vinayak chaturthi 2025 what things should be donate to get rid of life troubles

हिंदू धर्म में विनायक चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित एक अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण दिन है। यह हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। गणेश जी को 'विघ्नहर्ता' कहा जाता है, यानी सभी बाधाओं को दूर करने वाले देवता। इसलिए इस दिन उनका पूजन करने से जीवन की सभी कठिनाइयां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से यह व्रत रखते हैं, उनके जीवन में आ रही सभी रुकावटें, विघ्न और बाधाएं दूर होती हैं। विनायक व्रत को विधि-विधान से करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। अब ऐसे में इस दिन किन चीजों का दान करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

विनायक चतुर्थी के दिन करें हरे रंग के चीजों का दान

हिंदू धर्म में हरा रंग प्रकृति, विकास, उर्वरता और शांति का प्रतीक माना जाता है। यह बुध ग्रह से भी संबंधित है, जो बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक है। भगवान गणेश को दूर्वा अत्यंत प्रिय है, जो हरे रंग की ही होती है। इसलिए, विनायक चतुर्थी पर हरे रंग की चीजों का दान करने से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है या उसके अशुभ प्रभाव पड़ रहे हैं, तो हरे रंग की चीज़ों का दान करने से बुध ग्रह शांत होता है और उसके शुभ परिणाम मिलने लगते हैं। इससे बुद्धि, वाणी और व्यापार में उन्नति होती है। भगवान गणेश स्वयं ज्ञान और बुद्धि के दाता हैं। हरे रंग की चीज़ों का दान करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है, जिससे व्यक्ति की स्मरण शक्ति बढ़ती है और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती है।

विनायक चतुर्थी के दिन करें हल्दी की गांठ का दान

turmeric-vastu-tips

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हल्दी का गांठ का दिन करने का विशेष विधान है। ऐसी मान्यता है कि अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई भी समस्या आ रही है तो इस दिन हल्दी की गांठ का दान करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती है। इतना ही नहीं, हल्दी को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। विनायक चतुर्थी पर इसका दान करने से घर में सुख-शांति आती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

इसे जरूर पढ़ें - भगवान गणेश को क्यों कहते हैं गणपति बप्पा?

विनायक चतुर्थी के दिन करें सफेद सरसो का दान

peeli-sarso_1652963416

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सफेद सरसों नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों को दूर करने में बहुत प्रभावी मानी जाती है। विनायक चतुर्थी पर इसका दान करने से घर और जीवन में मौजूद नकारात्मकता का नाश होता है और सकारात्मकता का संचार होता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। सफेद सरसों का दान करने से जीवन में आ रही रुकावटें और बाधाएं दूर होती हैं। यह दान आपको किसी भी कार्य में सफलता दिलाने में सहायक हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Ganesh Mantra: इस एक मंत्र के जाप से मिलेगी गणपति की कृपा, घर आएगी समृद्धि

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP