Kitne Prakar Ki Chalisa Hoti Hai: हिन्दू धर्म में चालीसा का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। चालीसा का पाठ करने से न सिर्फ मनोकामनाओं की पूर्ति होती है बल्कि देवी-देवताओं को सिद्ध भी किया जा सकता है। इसी कारण से चालीसा का पाठ करना फलदायक माना जाता है। हालांकि बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि चालीसा मात्र हनुमान जी की नहीं बल्कि सभी देवी-देवताओं की होती है। सभी देवी-देवताओं की चालीसा का पाठ करने से विभिन्न लाभ मिलते हैं। तो चलिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं कि कितने प्रकार की चालीसा होती है और क्या हैं चालीसा का अखंड पाठ करने के लाभ।
4 छंद और 40 चौपाइयों में किसी भी देवी या देवता की स्तुति को ही चालीसा कहते हैं। इन 40 लाइनों में देवी या देवता की आराधना पदों के समूह के रूप में लिखी होती है।
यह भी पढ़ें: घर के मुख्य द्वार पर 'श्री' लिखने के क्या लाभ हैं?
हिन्दू धर्म में 33 कोटि देवी-देवताओं का वर्णन मिलता है। 33 कोटि से अर्थ है 33 प्रकार के देवी और देवता। ऐसे में चालीसा भी 33 प्रकार की ही हैं जो प्रत्येक को समर्पित है।
शास्त्रों में ऐसा माना गया है कि अगर कोई व्यक्ति किसी भी देवी या देवता के बीज एवं गूढ़ मंत्रों का जाप नहीं कर सकता है तो वह व्यक्ति उस देवी-देवता की चालीसा का पाठ करें।
ऐसा इसलिए क्योंकि चालीसा क्लिष्ट संस्कृत में नहीं बल्कि सरल अवधि भाषा में लिखी होती है जिसके शब्द आसानी से समझे जा सकते हैं, जिससे आराधना में दोष नहीं लगता है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं इश्किया गणेश जी? जानें इस मंदिर की दिलचस्प कहानी
किसी भी देवी या देवता की चालीसा का अखंड पाठ किया जाए याने कि 11, 21, 51, 108 की संख्या में पाठ किया जाए तो इससे उस व्यक्ति के सभी काम बनने लग जाते हैं।
उस व्यक्ति का जीवन खुशियों से भर जाता है और उसे साक्षात उस देवी या देवता का साथ प्राप्त होता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कितने प्रकार की चालीसा होती है और क्या हैं चालीसा पाठ से मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।