क्या जुलाई 2025 का Surya Gochar छीन सकता है आपकी नौकरी या प्रमोशन का मौका ? ये 4 राशि वाले हो जाएं सतर्क

जुलाई 2025 में होने वाला सूर्य गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस गोचर के कारण चार राशियां विशेष रूप से प्रभावित होंगी, जहां उन्हें व्यापार में नुकसान या नौकरी में संकट का सामना करना पड़ सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि सूर्य के गोचर से किन राशियों को सावधानी बरतनी की जरूरत है।
surya gochar 16 july 2025 rashi parivartan date and effects on these zodiac signs

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व बताया गया है। हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर अपनी राशि बदलता है और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। जुलाई 2025 में सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। सूर्य, जो कि आत्मा, पिता, मान-सम्मान और सरकारी कार्यों का कारक ग्रह है, जब प्रतिकूल स्थिति में होता है तो इन क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों को सतर्कता बरतनी की जरूरत है।

सूर्य 2025 कब करेंगे राशि परिवर्तन?

सूर्य देव 16 जुलाई 2025 को शाम 5 बजकर 17 मिनट पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के बाद सूर्य लगभग एक महीने तक कर्क राशि में ही विराजमान रहेंगे।

सूर्य गोचर का मेष राशि पर असर

aries-tips-2023 (1)

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, विशेषकर आंखों और सिर से जुड़ी समस्याएं। कार्यक्षेत्र में भी कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि धन हानि की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन में भी मतभेद उभर सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

सूर्य गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। आपको अनावश्यक चिंताएं घेर सकती हैं, जिससे आपकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारियों से तालमेल बिठाने में मुश्किल आ सकती है। व्यापार में भी सोच-समझकर निवेश करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है और रिश्तों में खटास आने की भी संभावना है।

सूर्य गोचर का कन्या राशि पर परिणाम

कन्या राशि के जातकों को सूर्य गोचर के दौरान अपने संबंधों को लेकर सावधान रहना होगा। जीवनसाथी के साथ विवाद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। साझेदारी के व्यापार में भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है, धोखा मिलने की आशंका है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता। पेट से जुड़ी समस्याएं या त्वचा संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Aries Zodiac Horoscope 2025: साल 2025 में मेष राशि के लिए कैसा रहेगा करियर, स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन? वार्षिक राशिफल में जानें

सूर्य गोचर का मकर राशि पर असर

Capricorn-5

मकर राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर आर्थिक मोर्चे पर मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आपका बजट बिगड़ सकता है। निवेश से जुड़े फैसलों में सावधानी बरतें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम अपेक्षा के अनुरूप न मिलने से निराशा हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Virgo Horoscope 2025: कन्या राशि के लिए करियर, नौकरी और शादी में क्या बदलाव ला सकता है साल 2025? वार्षिक राशिफल से जानें अपना हाल

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • मेष राशि वालों को कौन सा मंत्र बोलना चाहिए?

    हनुमते नम:' का जाप करना चाहिए।
  • सूर्यदेव की पूजा में किस मंत्र का जाप करें?

    ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः॥ ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः