सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इसलिए शिव भक्त पूरी निष्ठा और भाव से भोलेनाथ की पूजा करते हैं और इस दौरान की गई पूजा में कई सारी सामग्री का इस्तेमाल होता है, जैसे- बेलपत्र, जल, दूध आदि लेकिन एक विशेष चीज है सफेद जनेऊ। इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से आपकी कई सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी ने इसके लाभ बताए साथ ही, इसका सही अर्थ बताया। आइए जानते हैं, सफेद जनेऊ से शिव पूजन करने की विधि और इससे मिलने वाले लाभ।
सफेद जनेऊ का शिव पूजा में क्या है खास महत्व
हिंदू धर्म में पवित्रता, संस्कार और धर्म का प्रतीक होता है सफेद जनेऊ। जनेऊ को लोग सात्विक जीवन के लिए धारण करते हैं। ऐसे ही भगवान शिव को भी सफेद जनेऊ साधु रुप में प्रसन्न करने के लिए चढ़ाया जाता है। सफेद रंग से शुद्धता, शांति और पॉजिटिविटी बनी रहती है।
शिव पूजा में कैसे चढ़ाएं सफेद जनेऊ
- पूजा करने का तरीका हमेशा साधारण रहता है। इसलिए पूजा बिल्कुल सरल तरीके से की जाती है।
- इसके लिए आपको सुबह सबसे पहले स्नान करना है।
- फिर मंदिर में जाकर शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाना है।
- इसके बाद आपको पंचामृत अर्पित करना है।
- फिर आपको शिवलिंग पर सफेद जनेऊ चढ़ाना है।
- धूप, दीप जलाएं और आरती करें।
सफेद जनेऊ से मिलती है इन समस्याओं से मुक्ति
- सफेद जनेऊ शिवलिंग पर चढ़ाने से घर में शांति बनी रहती है।
- अगर आपके जीवन में आर्थिक तंगी चल रही है, तो ऐसे में आप सफेद जनेऊ चढ़ा सकती हैं।
- वैवाहिक जीवन के सुधार के लिए भी सफेद जनेऊ चढ़ाया जाता है।
- मन की शांति के लिए भी आप सफेद जनेऊ को जरूर चढ़ाएं।
- पितृ दोष या कालसर्प दोष के लिए आप सफेद जनेऊ शिवलिंग पर चढ़ाएं।
-1751966771290.jpg)
शिवलिंग पर सफेद जनेऊ चढ़ाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- जनेऊ हमेशा सफेद सूती धागे का होना चाहिए।
- शिवलिंग पर चढ़ाया गया जनेऊ शिवजी को एक ही बार चढ़ाएं।
- पूजन के बाद पुराने जनेऊ को पीपल के पेड़ की जड़ में या बहते जल में विसर्जित करें।
सावन के इस पवित्र महीने में सफेद जनेऊ से शिव पूजा करना काफी आसान होता है। इससे जीवन में आने वाली कई सारी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही, मानसिक, आर्थिक या पारिवारिक परेशानियां दूर होती हैं।
इसे भी पढ़ें: सावन में रोजाना करें मिट्टी के शिवलिंग की पूजा, पंडित जी से जानें विधि और लाभ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथImage credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों