(kali bagh temple of bihar) मंदिर भारत की संस्कृति और धार्मिक जीवन का एक अभिन्न अंग माना जाता है। भारत में विभिन्न प्रकार के मंदिर हैं, जिनमें से हर एक मंदिर का अपना अनोखा इतिहास है। हर मंदिर की अपनी-अपनी अलग मान्यताएं होती है। हर मंदिर में दर्शन और पूजा-पाठ के दौरान नियमों का पालन करने का विशेष महत्व है। मंदिर आध्यात्मिकता का केंद्र है। यहां भक्त ध्यान, मंत्र जाप और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। वहीं हर मंदिर में भगवान को भोग लगाने की मान्यता भी भिन्न है। अब ऐसे में बिहार में एक ऐसा मंदिर भी हैं, जहां भगवान को नमक अर्पित की जाती है। इतनी ही नहीं यहां महिलाओं को जाना भी वर्जित माना जाता है। इस मंदिर की क्या मान्यता है, इतिहास क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
काली बाग मंदिर कहां स्थित है?
काली बाग मंदिर, बिहार के बेतिया शहर में स्थित है। यह मंदिर मां काली को समर्पित है और अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है। मंदिर परिसर में कई देवी-देवताओं के मंदिर हैं, जिनमें भगवान शिव, गणेश, शनि, हनुमान आदि शामिल हैं।
काली बाग मंदिर की मान्यता क्या है?
काली बाग मंदिर मां काली के शक्तिशाली मंदिरों में से एक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन करने और मां काली की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही सिद्धि की प्राप्ति होती है। मंदिर अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा और शांत वातावरण के लिए भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो जातक इस मंदिर में दर्शन कर ले। उसे जीवन में कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें - दक्षिणेश्वर काली मंदिर के बारे में जानें कुछ अनसुनी रोचक बातें, जानें मंदिर बनने के पीछे की कहानी
काली बाग मंदिर में नमक चढ़ाने का महत्व क्या है?
- नमक को शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए भक्त मां काली को नमक चढ़ाते हैं।
- नमक को बुरी आत्माओं से रक्षा करने वाला भी माना जाता है। इसलिए मां काली के भक्त नमक अर्पित करते हैं।
- भक्त नमक चढ़ाकर मां काली से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें सभी पापों से छुटकारा मिल जाए।
- भक्त मां काली को नमक चढ़ाकर उनसे समृद्धि और सुख-शांति का आशीर्वाद लेते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - इस मंदिर में चाइनीज करते हैं मां काली की पूजा, प्रसाद में चढ़ाते हैं नूडल्स
काली बाग मंदिर में महिलाओं को जाना क्यों है वर्जित?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां काली एक रौद्र देवी हैं और अगर महिलाओं मां काली का दर्शन करती हैं, तो उन पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस मंदिर में महिलाओं का जाना वर्जित है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- official website
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों