Shaniwar Ke Upay: शनिवार का दिन विशेष रूप से शनिदेव को समर्पित है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनकी अशुभ दृष्टि का प्रभाव कम होता है। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है। कहते हैं कि शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनिदेव हमेशा अच्छे कर्म करने वालों का अच्छा और बुरे कर्म करने वालों का बुरा फल देते हैं। अगर किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा चल रही हो, तो उसे जीवन में कई तरह की मुश्किलों और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आर्थिक परेशानियां भी शामिल हैं। हालांकि, कुछ उपाय करके आप शनि की टेढ़ी नजर से बच सकती हैं। ये उपाय न केवल शनि दोष को शांत करते हैं, बल्कि धन संबंधी परेशानियों को दूर करने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने में भी सहायक हो सकते हैं। अगर आप भी शनि की अशुभ दशा से गुजर रहे हैं या धन संकट का सामना कर रहे हैं, तो ज्योतिषाचार्य अरविंद त्रिपाठी के बताए हुए इन 5 उपायों को शनिवार के दिन जरूर अपनाएं।
शनिदेव को तेल और काली वस्तुओं का दान
शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने का यह सबसे महत्वपूर्ण उपाय है। शनिवार की शाम को किसी शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की प्रतिमा पर सरसों का तेल अर्पित करें। इसके बाद 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें। गरीब या ज़रूरतमंद व्यक्ति को काले वस्त्र, काले तिल, उड़द की दाल, कंबल या जूते-चप्पल दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं।
पीपल के पेड़ की पूजा
पीपल के पेड़ को शनिदेव का वास माना जाता है। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ से जुड़े उपाय बहुत लाभकारी होते हैं। शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के पास जाकर उसे जल अर्पित करें। इसके बाद सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक जलाने के बाद पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें। मान्यता है कि इससे शनि दोष का प्रभाव कम होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
हनुमान जी की पूजा करें
हनुमान जी को शनिदेव का मित्र माना जाता है। जो लोग हनुमान जी की पूजा करते हैं, उन पर शनिदेव की वक्र दृष्टि नहीं पड़ती। शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। यह शनि के अशुभ प्रभावों को कम करता है और व्यक्ति को मानसिक शांति प्रदान करता है। हर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। यह भी शनि दोष से मुक्ति दिलाने में सहायक है।
इसे भी पढ़ें-शनिवार के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकता है बड़ा नुकसान
शनि चालीसा का पाठ
शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करना शनिदेव को प्रसन्न करने का एक सरल और प्रभावी तरीका है। हर शनिवार को स्नान आदि से निवृत होकर शनिदेव का ध्यान करते हुए शनि चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा, इस दिन 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' या 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करना भी बहुत लाभकारी होता है।
इसे भी पढ़ें-Shani ki Sade Sati ke Upay: शनिवार के दिन करें साढ़े साती के ये उपाय, पैसों से लेकर सेहत तक की परेशानियां होंगी दूर
गरीबों और जरूरतमंदों की मदद
शनिदेव को न्याय और गरीबों का देवता माना जाता है। उनकी कृपा पाने का सबसे अच्छा तरीका निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की मदद करना है। शनिवार के दिन गरीब और असहाय लोगों को भोजन कराएं। अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीब, दिव्यांग या सफाई कर्मचारियों की मदद करें। उनकी सेवा करने से शनिदेव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और धन संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं।
इसे भी पढ़ें-शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन करें ये 3 काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों