Sawan Shivratri  remedies for early marriage

Sawan Shivratri 2024: सावन शिवरात्रि के दिन जरूर करें ये महाउपाय, बनेंगे शीघ्र विवाह के योग

सावन शिवरात्रि का पर्व बेहद पावन माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही मोक्ष की भी प्राप्ति होती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-30, 07:30 IST

सावन का पवित्र महीना आरंभ हो चुका है। यह हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के भारी भीड़ उमड़ती है। वहीं इसी माह में सावन शिवरात्रि सबसे पवित्र और खास माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति सावन शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा पूर्ण रूप से करता है। उसे सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है। इसके अलावा जातक की सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। बता दें, इस साल सावन शिवरात्रि का व्रत 02 अगस्त को रखा जाएगा। इतना ही नहीं, सावन शिवरात्रि के दिन हर्षण योग बन रहा है। इस दिन पूजा-पाठ करने से दोगुने फल की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में सावन शिवरात्रि के दिन किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

शनि के प्रकोप से छुटकारा पाने के लिए उपाय 

   shivling abhishek kaise karen

अगर किसी जातक की कुंडली में शनिदोष है, साथ ही साढ़ेसाती और ढैय्या का भी प्रकोप है। तो सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करें और काले तिल अर्पित करें। इससे साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा मिल जाता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

शीघ्र विवाह के लिए जरूर करें ये उपाय 

अगर आपके विवाह में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है। इसके अलावा शीघ्र विवाह के लिए सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करें। ऐसा करने से शीघ्र विवाह के योग बन सकते हैं और दांपत्यों का वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहता है। साथ ही अखंड सौभाग्य का वरदान भी मिलता है। 

कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए उपाय 

Sawan  puja vidhi

अगर किसी जातक की कुंडली में कालसर्प दोष है, तो इस दिन विधिवत रूप से रुद्राभिषेक करें और भगवान शिव को सफेद मिठाई अर्पित करें। इससे व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति होती है और कालसर्प दोष से संबंधित परेशानियां टल जाती है। 

इसे जरूर पढ़ें - सावन माह से शुरू करने चाहिए ये व्रत, मिलेंगे अनगिनत लाभ

संतान सुख प्राप्ति के लिए उपाय उपाय 

नारद पुराण के अनुसार सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ इस दिन नीम के पेड़ जरूर लगाएं। ऐसा करने से दांपत्यों को संतान सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही अक्षय फल की भी प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं, इस पेड़ को लगाने के साथ-साथ पूजा अवश्य करें। 

इसे जरूर पढ़ें - घर की सुख समृद्धि के लिए भगवान शिव को भूलकर भी न चढ़ाएं ये 10 चीज़ें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;