Mantra Significance: हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष का बहुत महत्व माना जाता है। इस साल पितृ पक्ष 29 सितंबर, दिन शुक्रवार से शुरू होने जा रहे हैं।
ऐसे में श्राद्ध के इन 16 दिनों में आप कुछ मंत्रों का जाप कर अपने पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं, पितृ और काल सर्प दोष से मुक्ति पा सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि पितृ पक्ष के दौरान किन मंत्रों का जाप करना चाहिए और क्या है जाप करने की संपूर्ण विधि।
गोत्रे अस्मतपिता (पिता जी का नाम) शर्मा वसुरूपत् तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जलं वा तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः।
गोत्रे अस्मन्माता (माता का नाम) देवी वसुरूपास्त् तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगाजल (गंगाजल के उपाय) वा तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः।
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2023: क्यों सोलह दिन के ही होते हैं पितृ पक्ष?
गोत्रे अस्मत्पितामह (दादा जी का नाम) शर्मा वसुरूपत् तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जलं वा तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः।
गोत्रे पितामां (दादी का नाम) देवी वसुरूपास्त् तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जल वा तस्मै स्वधा नमः,तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः।
पितृ दोष से परेशान लोगों को पितृ पक्ष के दौरान 'ॐ कुलदेवतायै नमः' और 'ॐ पितृदेवतायै नमः' मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।
काल सर्प दोष (काल सर्प दोष के लक्षण) से परेशान से लोगों को पितृ पक्ष के दौरान 'ॐ नाग देवतायै नमः' का 108 बार जाप करना चाहिए। इससे दोष से मुक्ति मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2023: श्राद्ध के लिए पितृपक्ष ही क्यों खास माने जाते हैं?
अगर आप भी पितृ पक्ष में दोषों से छुटकारा पाना चाहते हैं,पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं या फिर अपने पूर्वजों का तर्पण करना चाहते हैं तो इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।