धन लाभ की है इच्छा तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन जरूर करें इन चीजों का दान

हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। अब ऐसे में इस दिन किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
masik durga ashtami 2025 donate these things for money and prosperity

हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। यह दिन मां दुर्गा को समर्पित है और भक्त उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। दुर्गाष्टमी का दिन मां दुर्गा की शक्ति और उनके नौ रूपों की पूजा का प्रतीक है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह व्रत शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने, नकारात्मक शक्तियों से बचाव और जीवन में सुख-समृद्धि लाने वाला माना जाता है। अब ऐसे में आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन करें चावल का दान

when-to-not-donate-rice-expert

चावल को अन्न और धन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन चावल दान करने से माँ दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में अन्नपूर्णा का वास होता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चावल का संबंध चंद्रमा ग्रह से है। चंद्रमा मन, शांति और भावनाओं का कारक होता है। मासिक दुर्गाष्टमी पर चावल दान करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है, जिससे मानसिक शांति मिलती है और मन शांत रहता है।

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन करें काले तिल का दान

काले तिल को नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों से रक्षा करने वाला भी माना जाता है। इसका दान करने से घर में सुख-शांति आती है। दुर्गाष्टमी पर काले तिल का दान करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। काले तिल का दान रोगों से मुक्ति और अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन करें जौ का दान

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन जौ का दान करने से जाने-अनजाने में हुए पापों का नाश होता है और व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जौ का संबंध सूर्य और बृहस्पति ग्रह से है। जौ का दान करने से इन ग्रहों से संबंधित दोष कम होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। जौ को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मासिक दुर्गाष्टमी पर जौ का दान करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Masik Durgashtami Muhurat 2025: मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत पारण नियम

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन करें श्रृंगार की सामग्री का दान

16-shringar-puja-vidhi_1664351531

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन श्रृंगार की सामग्री का दान करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। शास्त्रों के अनुसार, किसी जरूरतमंद या सुहागन स्त्री को श्रृंगार सामग्री का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

इसे जरूर पढ़ें - जुलाई की मासिक दुर्गाष्टमी 2025 के दिन लौंग से करें ये 3 काम, खुशियों पर लगी बुरी नजर होगी दूर

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP