मार्गशीर्ष माह हिन्दू वर्ष का नौवा महीना कहलाता है। इस माह में सूर्य को अर्घ्य देना, पितरों के निमित्त दान करना और निर्माण से जुड़े किसी भी शुभ काम की शुरुआत करना बहुत उत्तम माना जाता है। इस माह में भगवान श्री कृष्ण की पूजा का भी विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस माह में भगवान कृष्ण की आराधना करने से व्यक्ति को साक्षात उनका सानिध्य और साथ मिलता है। हालांकि, इस माह में भगवान कृष्ण के एक विशेष स्वरूप का पूजन किया जाता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण के कौन से रूप की पूजा होती है और क्या है उसका महत्व।
मार्गशीर्ष माह में भगवान श्री कृष्ण के विराट रूप की पूजा की जाती है। यह रूप भगवान कृष्ण ने सबसे पहले तब धारण किया था जब अर्जुन को उन्होंने गीता का ज्ञान दिया था। महाभारत युद्ध से पहले श्री कृष्ण ने 18 दिनों तक गीता के परम ज्ञान की वर्षा की थी जिसका अनुसरण अर्जुन के साथ-साथ समस्त ब्रह्मांड ने किया था।
यह भी पढ़ें: Margashirsha Month 2024: मार्गशीर्ष माह में क्या दान करना चाहिए?
जब गीता का आखिरी अध्याय समाप्त होने को था तब अर्जुन ने भगवान श्री कृष्ण से उनके दिव्य विराट रूप के दर्शनों की इच्छा जताई थी। इसी इच्छा को पूरा करने हेतु भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को विराट रूप में दर्शन दिए थे। इस रूप में श्री कृष्ण के भीतर सभी देवी-देवता, ग्रह-नक्षत्र, यक्ष-यक्षिणी, ऋषि-मुनि, तीनों लोक समाहित थे।
वैदिक पंचांग के अनुसार, महाभारत युद्ध से पहले मार्गशीर्ष माह में ही भगवान श्री कृष्ण ने गीता का सार अर्जुन को समझाते हुए अपने विराट रूप के दर्शन देकर सर्जुन के साथ-साथ सृष्टि का कल्याण किया था। इसी कारण से मार्गशीर्ष माह में श्री कृष्ण के विराट रूप की पूजा की जाती है और इसका खासा महत्व भी वर्णित है।
शास्त्रों में लिखा है कि मार्गशीर्ष माह में भगवान श्री कृष्ण के विराट रूप की पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को साक्षात श्री कृष्ण का साथ मिलता है। मार्गशीर्ष माह में श्री कृष्ण के विराट रूप की पूजा करने से वह व्यक्ति को सही मार्ग की ओर ले जाते हैं और उसे उसके दुखों से बाहर निकलने का रास्ता सुझाते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।