Mahashivratri  date Shubh muhurat and significance

Mahashivratri 2024: कब है महाशिवरात्रि 8 या 9 तारीख, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए यह दिन बेहद खास है। 
Editorial
Updated:- 2024-03-08, 09:36 IST

(mahashivratri 2024 date shubh muhurat and significance) हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का व्रत फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ रहा है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विशेष रूप से करने का विधान है।  इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए यह पर्व बेहद खास माना जा रहा है। अब ऐसे में महाशिवरात्रि पर्व की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन है कि 8 को है या 9 को है।  इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और महत्व क्या है। इसके बारे ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

जानें महाशिवरात्रि 8 मार्च या 9 मार्च को है

lord shiva mantrass

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, महाशिवरात्रि (महाशिवरात्रि मंत्र) की पूजा के लिए फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि में निशिता मुहूर्त में पूजा-पाठ करने का विधान है। उसके आधार पर ही सही तारीख में निश्चित की जाती है। पंचांग के अनुसार, इस साल दिनांक 08 मार्च दिन शुक्रवार को रात 09 बजकर 57 मिनट पर फाल्गुन कृष्ण (श्रीकृष्ण मंत्र) चतुर्दशी तिथि का शुभारंभ हो रहा है। यह तिथि दिनांक 09 मार्च दिन शनिवार को शाम 06 बजकर 17 मिनट तक मान्य रहेगा। 

महाशिवरात्रि के लिए चतुर्दशी तिथि में निशिता मुहूर्त दिनांक 8 मार्च को प्राप्त हो रहा है। क्योंकि दिनांक 09 मार्च को चतुर्दशी तिथि शाम को समाप्त होगा। जिसके कारण इस साल महाशिवरात्रि का पर्व दिनांक 08 मार्च को ही रखा जाएगा। यही महाशिवरात्रि की सही तिथि है। 

जानें महाशिवरात्रि 2024 मुहूर्त

दिनांक 8 मार्च को महाशिवरात्रि की निशिता पूजा मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक है। इस मुहूर्त में शिव मंत्रों की सिद्धि के लिए विशेष रूप से पूजा पाठ करते हैं। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 01 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

इसे जरूर पढ़ें - Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन अपनी राशि अनुसार करें इस चीज से अभिषेक, मिलेगा मनचाहा वरदान

महाशिवरात्रि के दिन शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। 

इसे जरूर पढ़ें - Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन इस समय करें रूद्राभिषेक, मिलेगा शिव-गौरी का आशीर्वाद

जानें महाशिवरात्रि पर शुभ संयोग

bhagwan shiv stotra

इस साल महाशिवरात्रि पर 5 शुभ संयोग बन रहे हैं। महाशिवरात्रि वाले दिन शुक्र प्रदोष व्रत है। जो सुख-समृद्धि, धन, वैभव आदि प्रदान करेगा। इस दिन शिव योग प्रात: काल से लेकर देर रात 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। उसके बाद सिद्धि योग बनेगा। उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र है। महाशिवरात्रि के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 38 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक है। इस मुहूर्त में कोई भी काम करने से सफलता की प्राप्ति हो सकती है। 

अगर  आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;