Mahalakshmi vrat  offer these flowers to Goddess lakshmi for good fortune ()

Mahalakshmi Vrat 2024: महालक्ष्मी व्रत के दिन माता लक्ष्मी को जरूर चढ़ाएं ये फूल, मिलेगा सुख-शांति का वरदान

हिंदू धर्म में महालक्ष्मी का व्रत बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती है और त्तम परिणाम भी मिलने लग जाते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-09-04, 12:40 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार महालक्ष्मी व्रत एक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है जिसे विशेष रूप से देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए मनाया जाता है। यह व्रत कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि महालक्ष्मी व्रत रखने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है। यह व्रत विशेष रूप से धन और समृद्धि की पूजा के लिए किया जाता है। इतना ही नहीं, इस दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि माता लक्ष्मी को पूजा में कौन से फूल अर्पित करने से लाभ हो सकता है। 

माता लक्ष्मी को चढ़ाएं कमल के फूल 

nucifera

माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाने का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत गहरा है।  कमल का फूल कीचड़ में उत्पन्न होता है, फिर भी वह स्वच्छ और निर्मल रहता है। यह शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक है। माता लक्ष्मी भी शुद्धता और पवित्रता की देवी हैं। कमल का फूल अपने आकर्षक रंग और सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह धन और समृद्धि का भी प्रतीक है। बता दें, माता लक्ष्मी को सृष्टि की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाने से घर में धन और समृद्धि आती है।

माता लक्ष्मी को चढ़ाएं चमेली के फूल 

How Jasmine Flower Plant Looks Like

तिष शास्त्र के अनुसार, चमेली का फूल शुक्र ग्रह से जुड़ा हुआ है। शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए चमेली के फूल का उपयोग किया जाता है। शुक्र ग्रह मजबूत होने से व्यक्ति को सुख, वैभव और सौंदर्य की प्राप्ति होती है। चमेली की सुगंध मन को शांत करती है और तनाव को दूर करती है। इसे चढ़ाने से मन शांत और प्रसन्न रहता है।

इसे जरूर पढ़ें - हिंदू धर्म में बताए गए हैं मां लक्ष्मी के ये प्रतीक चिह्न

माता लक्ष्मी को चढ़ाएं गुलाब के फूल 

Rosa Ingrid Bergman     cropped scaled

गुलाब को प्यार और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। यह फूल न केवल अपनी खूबसूरती के लिए बल्कि अपनी खुशबू के लिए भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में, गुलाब को देवी-देवताओं को चढ़ाया जाता है। गुलाब को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। माता लक्ष्मी को गुलाब चढ़ाने से घर में धन का आगमन होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

इसे जरूर पढ़ें - नाराज मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

माता लक्ष्मी को चढ़ाएं गुड़हल के फूल 

laxmi hibiscus

गुड़हल का फूल धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। माता लक्ष्मी को गुड़हल चढ़ाने से घर में धन का आगमन होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही व्यक्ति को धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;