Mata Karwa Aarti: इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर, दिन बुधवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जल व्रत रख पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और करवा माता की पूजा के साथ-साथ चंद्रमा को अर्घ्य भी देती हैं।
करवा चौथ के दिन व्रत से जुड़ी कथाएं भी पढ़ी जाती है। मानयता है कि व्रत रखने के बाद बिना कथा पढ़े व्रत का पारण नहीं करना चाहिए, वरना व्रत संपूर्ण नहीं माना जाता है। ठीक ऐसे ही बिना आरती के भीकरवा चौथ व्रत पूजा अपूर्ण होती है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि करवा चौथ के दिन व्रत पूजा के वाद करवा माता की आरती अवश्यगानी चाहिए। इससे करवा माता प्रसन्न होती हैं और अपना आशीर्वाद सुहागिनों पर बरसाती हैं। अखंड सौभग्य का वरदान मिलता है।
करवा चौथ 2023 करवा माता की आरती
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया।
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।। ओम जय करवा मैया।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।। ओम जय करवा मैया।
होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।। ओम जय करवा मैया।
करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।। ओम जय करवा मैया।
यह भी पढ़ें:Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर सबसे पहले सुबह जरूर करें इनकी पूजा, व्रत का मिलेगा दोगुना फल
करवा चौथ 2023 के मंत्र
श्रीगणेश का मंत्र: ॐ गणेशाय नमः
शिव का मंत्र: ॐ नमः शिवाय
पार्वतीजी का मंत्र: ॐ शिवायै नमः
स्वामी कार्तिकेय का मंत्र: ॐ षण्मुखाय नमः
चंद्रमा का पूजन मंत्र: ॐ सोमाय नमः
करवा माता का मंत्र: 'मम सुख सौभाग्य पुत्र-पौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।'
'नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।'
करवा चौथ 2023 आरती और मंत्र के लाभ
करवा चौथ के दिन करवा माता की आरती गाने एवं मंत्रोच्चार करने से पति पर आया हर संकट दूर हो जाता हो। पति की आयु बढ़ती है और पति पर से अकाल मृत्यु का योग भी नष्ट हो जाता है। साथ ही, माता करवा प्रसन्न होती हैं और वैवाहिक जीवन को खुशहाली से भर देती हैं।
अगर आप भी इस साल करवा चौथ पर व्रत रख रही हैं तो इस लेख में दी गई जानकरी के माध्यम से करवा चौथ की आरती यानी कि माता करवा की आरती पढ़ लें और पूजा के बाद आरती अवश्य गाएं तभी पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त होगा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock,wikipedia
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों