
हिंदू पंचांग के अनुसार, हम इस समय मार्गशीर्ष मास में हैं, जो तीज-त्योहारों की दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। इस माह कई प्रमुख पर्व और व्रत आते हैं, जिनका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। इन्हीं में से एक है काल भैरव अष्टमी, जिसे भगवान शिव के रौद्र रूप, काल भैरव की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
इस विषय पर हमने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से बात की। उन्होंने स्पष्ट किया, "इस साल काल भैरव जयंती 12 नवंबर 2025 (बुधवार) को मनाई जाएगी। यह दिन शिव भक्तों के लिए अत्यंत शुभ और पावन है। भगवान काल भैरव, भगवान शिव के रौद्र स्वरूप हैं और भय व नकारात्मक शक्तियों का नाश करने वाले देवता माने जाते हैं। इसलिए इस दिन उनकी विशेष पूजा करना शुभ फलदायी होता है।"
वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2025 में मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 11 नवंबर, मंगलवार की रात 11 बजकर 9 मिनट पर होगा और यह तिथि 12 नवंबर, बुधवार की रात 10 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। चूंकि अष्टमी तिथि का उदय 12 नवंबर को हो रहा है, इसलिए काल भैरव जयंती या कालाष्टमी व्रत इसी दिन मनाया जाएगा। इस दिन भक्त भगवान काल भैरव की पूजा कर उनके आशीर्वाद की कामना कर सकते हैं और दिनभर व्रत रखकर विधि-विधान से भैरव देव की आराधना करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: कब और क्यों मनाई जाती है काल भैरव जयंती? भगवान शिव के रौद्र रूप की पूजा करने की सही विधि जानें

आपको बता दें कि बाबा भैरव आपके ऊपर से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करते हैं और आपको भय मुक्त बनाते हैं। पंडित सौरभ बताते हैं, "अगर आपकी कुंडली में अकाल मृत्यु के योग बन रहे हैं, तो आपको काल भैरव अष्टमी के दिन व्रत और बाब भैरव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इससे अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है।"
इसे जरूर पढ़ें: कालाष्टमी के दिन काल भैरव बाबा को चढ़ाएं ये 4 चीजें, धन हानि से मिल सकता है छुटकारा
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।