jaya ekadashi 2025 recite narayan stotra to get salvation

Jaya Ekadashi 2025: जया एकादशी के दिन करें भगवान विष्णु के इस स्तोत्र का पाठ, मिल सकता है मोक्ष का वरदान

हिंद कैलेंडर के हिसाब से माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन नारायण स्तोत्र का पाठ करने का विशेष महत्व है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-02-04, 11:08 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन जया एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में आ रही सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। साथ ही आरोग्य की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में अगर आप जया एकादशी के दिन व्रत रख रहे हैं तो इस दिन भगवान विष्णु के स्तोत्र का पाठ करने का विशेष महत्व है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से इस लेख में जानते हैं।

जया एकादशी के दिन करें नारायण स्तोत्र का पाठ

lord vishnu

अगर आप जया एकादशी के दिन पूजा-अर्चना कर रहे हैं तो इस दिन नारायण स्तोत्र का पाठ विशेष रूप से करें।
नारायण नारायण जय गोपाल हरे॥
करुणापारावारा वरुणालयगम्भीरा ॥
घननीरदसंकाशा कृतकलिकल्मषनाशा॥
यमुनातीरविहारा धृतकौस्तुभमणिहारा ॥
पीताम्बरपरिधाना सुरकल्याणनिधाना॥
मंजुलगुंजा गुं भूषा मायामानुषवेषा॥
राधाऽधरमधुरसिका रजनीकरकुलतिलका॥
मुरलीगानविनोदा वेदस्तुतभूपादा॥
बर्हिनिवर्हापीडा नटनाटकफणिक्रीडा॥
वारिजभूषाभरणा राजिवरुक्मिणिरमणा॥
जलरुहदलनिभनेत्रा जगदारम्भकसूत्रा॥
पातकरजनीसंहर करुणालय मामुद्धर॥
अधबकक्षयकंसारेकेशव कृष्ण मुरारे॥
हाटकनिभपीताम्बर अभयंकुरु मेमावर॥
दशरथराजकुमारा दानवमदस्रंहारा॥
गोवर्धनगिरिरमणा गोपीमानसहरणा॥
शरयूतीरविहारासज्जनऋषिमन्दारा॥
विश्वामित्रमखत्रा विविधपरासुचरित्रा॥
ध्वजवज्रांकुशपादा धरणीसुतस्रहमोदा॥
जनकसुताप्रतिपाला जय जय संसृतिलीला॥
दशरथवाग्घृतिभारा दण्डकवनसंचारा॥
मुष्टिकचाणूरसंहारा मुनिमानसविहारा॥
वालिविनिग्रहशौर्यावरसुग्रीवहितार्या॥
मां मुरलीकर धीवर पालय पालय श्रीधर॥
जलनिधिबन्धनधीरा रावणकण्ठविदारा॥
ताटीमददलनाढ्या नटगुणगु विविधधनाढ्या॥
गौतमपत्नीपूजन करुणाघनावलोकन॥
स्रम्भ्रमसीताहारा साकेतपुरविहारा॥
अचलोद्घृतिद्घृञ्चत्कर भक्तानुग्रहतत्पर॥
नैगमगानविनोदा रक्षःसुतप्रह्लादा॥
भारतियतिवरशंकर नामामृतमखिलान्तर॥

इसे जरूर पढ़ें - Ekadashi Vrat in February 2025: फरवरी के महीने में कब-कब पड़ेंगी एकादशी तिथियां, यहां लें शुभ मुहूर्त समेत अन्य जानकारी

जया एकादशी के दिन नारायण स्तोत्र का पाठ करने से मिलते हैं ये लाभ

narayan

जया एकादशी के दिन नारायण स्तोत्र का पाठ करने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस स्तोत्र का पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। नारायण स्तोत्र का पाठ करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर इस स्तोत्र को एकादशी के अलावा रोजाना नियमित रूप से किया जाए तो व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इसे जरूर पढ़ें - Ekadashi Vrat 2025 List: इस दिन पड़ेगी साल 2025 की पहली एकादशी, जनवरी से दिसंबर तक की तिथियों समेत यहां लें पूरी जानकारी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;