image

Jaya Ekadashi Bhog 2025: जया एकादशी पर भगवान विष्णु को क्या भोग लगाएं?

मान्यता है कि जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है और हर कार्य में जय यानी कि जीत मिलती है। 
Editorial
Updated:- 2025-02-05, 23:00 IST

माघ माह के शुक्ल पक्ष की जया एकादशी इस साल 8 फरवरी को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा क भी विधान है। मान्यता है कि जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है और हर कार्य में जय यानी कि जीत मिलती है। इसके अलावा, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें ये भी बताया कि जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें भोग में क्या अर्पित करना चाहिए।

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को क्या लगाएं?

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को साबूदाने की खीर का भोग लगाना चाहिए। इससे घर में अप्रिवार के लोगों के बीच मधुरता बनी रहती है और संबंध मजबूत होते हैं।

jaya ekadashi 2025 pr lagaye bhagwan vishnu ko ye bhog

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को हलवे-पूड़ी का भोग भी लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि हलवे-पूड़ी का भोग लगाने से शत्रु पर विजय प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें: Jaya Ekadashi Daan 2025: जया एकादशी के दिन कौन सी चीजों का दान करना चाहिए?

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को सिंघाड़े के लड्डुओं का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि सिंघाड़े के लड्डुओं का भोग लगाने से ग्रह दोष दूर हो जाता है।

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को पंचामृत यानी कि दूध, दही, घी, शहद और खांड का भोग भी लगाना चाहिए। इससे सभी देवी-देवताओं की कृपा होती है।

jaya ekadashi 2025 pr lagaye bhagwan vishnu ko bhog

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को विशेष रूप से नारियल और शकरकंदी का भोग लगाना चाहिए। इन दोनों चीजों का भोग लगाने से घर में सुख-समृधि बढ़ती है।

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को भोग लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि तुलसी दल अवश्य डालें। बिना तुलसी दल के भोग मान्य नहीं होता है।

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को भोग लगाते हुए मंत्र का उच्चारण करना भी आवश्यक है, बिना मंत्र का जाप करते हुए भोग लगाने की विधि अपूर्ण होती है।

यह भी पढ़ें: Jaya Ekadashi 2025: जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये खास फूल, मिलेगा मनचाहा फल

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को भोग लगाते समय 'त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर।।' मंत्र का जाप अवश्य करें।

jaya ekadashi 2025 pr lagaye ye bhog

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;