jaya ekadashi 2025 offer these flowers to lord vishnu for wish fulfillment

Jaya Ekadashi 2025: जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये खास फूल, मिलेगा मनचाहा फल

हिंदू धर्म में जया एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने से लाभ हो सकता है। अब ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु को कौन से फूल अर्पित करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-05, 14:43 IST

हिंदू धर्म में जया एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर इस दिन विधिवत रूप से भगवान विष्णु की पूजा किया जाए तो व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। आपको बता दें, जया एकादशी का व्रत 08 फरवरी को मनाया जाएगा। अब ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने के दौरान कौन से फूल अर्पित करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चढ़ाएं गेंदे का फूल

phool

गेंदे के फूल को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसे भगवान विष्णु को अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का वास होता है। गेंदे के फूल को समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। इसे भगवान विष्णु को अर्पित करने से धन और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। गेंदे का फूल भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इसलिए, इसे अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। गेंदे का फूल शुभ और मांगलिक कार्यों में भी उपयोग किया जाता है। इसे भगवान विष्णु को अर्पित करने से कार्य सफल होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि गेंदे का फूल भगवान विष्णु को अर्पित करने से मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें -  Jaya Ekadashi 2025 Kab Hai: जया एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चढ़ाएं कमल का फूल

कमल का फूल पवित्रता, सुंदरता और ज्ञान का प्रतीक है। भगवान विष्णु को कमल का फूल अर्पित करने से व्यक्ति के मन में पवित्रता और सकारात्मकता आती है। कमल का फूल मां लक्ष्मी का भी प्रिय फूल है। इसलिए, भगवान विष्णु को कमल का फूल चढ़ाने से मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में धन-समृद्धि बनी रहती है। कमल का फूल भगवान विष्णु को अर्पित करने से व्यक्ति के सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चढ़ाएं गुलाब का फूल

gulab ka phool

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को गुलाब के फूल अर्पित करने से व्यक्ति को मनचाहे वर की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में आ रही कलह-क्लेश से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा अगर आपकी कोई इच्छा है जिसे आप पूरी करना चाहते हैं तो तो इस एकादशी तिथि के दिन गुलाब के फूल भगवान को जरूर चढ़ाएं।

इसे जरूर पढ़ें - Jaya Ekadashi 2025: जया एकादशी के दिन करें भगवान विष्णु के इस स्तोत्र का पाठ, मिल सकता है मोक्ष का वरदान

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;