क्या आपके घर में भी लोग बर्तन रखने वाले सिंक में करते हैं कुल्ला? जानें ज्योतिष शास्त्र में इसके नुकसान

Kitchen Vastu Dosh: रसोई घर में अन्नापूर्ण माता का वास होता है। उनके आशीर्वाद से धन-धान्य की वृद्धि होती है। अब ऐसे में अगर आप किचन की सिंक में कुल्ला करते हैं, तो न सिर्फ घर में अन्न की कमी होती है बल्कि धन की भी कमी होती है।
image

Kitchen Vastu Dosh: हममें से कई लोगों के घरों में यह एक आम आदत है कि लोग सुबह या भोजन के बाद बर्तन धोने वाले सिंक में ही कुल्ला कर लेते हैं। यह सुविधा के हिसाब से आसान लगता है, क्योंकि पानी पास होता है और तुरंत निपटारा हो जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी यह गलती आपके किचन वास्तु दोष को प्रभावित करते हैं। भारतीय संस्कृति और परंपराओं में हर छोटी-बड़ी चीजों का संबंध कहीं न कहीं हमारी किस्मत, हेल्थ और घर की ऊर्जा से जोड़ा गया है। चलिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं कि बर्तन रखने वाले सिंक में कुल्ला करते हैं, तो कौन-कौन से ग्रह प्रभावित होते हैं। साथ ही जानें ज्योतिष शास्त्र में इसके नुकसान क्या हैं।

रसोई घर में कुल्ला करने से धन-धान्य की होती है कमी

kitchen vastu tips

भारतीय परंपराओं और ज्योतिष शास्त्र में रसोईघर को बहुत पवित्र स्थान माना गया है। यह सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होती, बल्कि इसे घर की लक्ष्मी का वास माना जाता है। यहां की सफाई, एनर्जी और वातावरण का सीधा असर घर की समृद्धि और सुख-शांति पर पड़ता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति खाना खाने के बाद रसोईघर के सिंक या बर्तन धोने की जगह पर कुल्ला करता है, तो इसे मां अन्नपूर्णा और लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। साथ ही ऐसा करने से न सिर्फ घर में धन बल्कि अनाज की भी कमी होती है।

रसोई घर में कुल्ला करने से नौ ग्रहों होते हैं प्रभावित

kitchen sink astrology

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे जीवन पर नौ ग्रहों सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु का गहरा प्रभाव होता है। किचन में रखे मसालों में नौ ग्रह का वास होता है। अब ऐसे में अगर आप किचन सिंक में कुल्ला करते हैं, तो इससे आपके ग्रह अशांत हो सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य, धन, रिश्ते और मानसिक स्थिति को प्रभावित करते हैं। वहीं, घर का वातावरण और हमारी रोजमर्रा की आदतेभी इन ग्रहों की ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। साथ ही शनि और राहु-केतु ग्रह अशुद्धता और अव्यवस्था के कारण घर में नकारात्मकता बढ़ा सकते हैं। गुरु ग्रह, जो ज्ञान और धर्म का प्रतीक है, भी प्रभावित होता है। इससे घर में शुभ कार्यों में रुकावट आ सकती हैं। इसके अलावा कुंडली की स्थिति पर प्रभाव पड़ता है।

रसोई घर में कुल्ला करने से व्यक्ति के भीतर बढ़ता है क्रोध

kitchen sink vastu dosh

किचन में अग्निदेव का वास होता है। अब ऐसे में जब कोई व्यक्ति किचन सिंक में थूकते या कुल्ला करते हैं, तो यह अग्रिम देव का अनादर करना होता है। साथ ही इसके प्रभाव से व्यक्ति के भीतर क्रोध का स्तर और मानसिक तनाव बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें-किचन के ये दो कॉमन वास्तु दोष आपके जीवन में ला सकते हैं भूचाल, कहीं आपकी रसोई भी तो नहीं ऐसी?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • किचन सिंक में कुल्ला करने से क्या होता है?

    किचन सिंक में कुल्ला करना, अन्नपूर्णा माता का अपमान माना जाता है। साथ ही ऐसा करने से धन-धान्य में कमी आती है।