what is the significance of karwa chauth calendar

Karwa Chauth 2024: सामान्य कैलेंडर से कैसे अलग है करवा चौथ का पंचांग?

जब करवा चौथ की पूजा की जाती है तो उसमें एक कैलेंडर रखा जाता है। इस कैलेंडर को करवा चौथ का विशेष पंचांग माना जाता है और यह सामान्य कैलेंडर से अलग भी होता है। 
Editorial
Updated:- 2024-10-17, 12:31 IST

करवा चौथ का व्रत इस साल 20 अक्टूबर, दिन रविवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और करवा माता एवं चंद्रमा की पूजा करती हैं। गौर करने वाली बात यह है कि जब करवा चौथ की पूजा की जाती है तो उसमें एक कैलेंडर रखा जाता है। इस कैलेंडर को करवा चौथ का विशेष पंचांग माना जाता है और यह सामान्य कैलेंडर से अलग भी होता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि क्या खास है करवा चौथ के कैलेंडर में और क्या है उसक महत्व।

करवा चौथ का कैलेंडर पूजा में क्यों रखते हैं?

karwa chauth calendar in puja

करवा चौथ का कैलेंडर तिथियां नहीं बताता है बल्कि उस पर कुछ चित्र बने हुए हैं जो इस पर्व की विशेषता को दर्शाते हैं। करवा चौथ के कैलेंडर पर चंद्रमा, करवा माता, सूर्य देव, गणेश जी 7 भाई, एक बहन और उसका मृत पति, छलनी, सोलह श्रृंगार आदि बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Vrat Niyam 2024: बीच में ही टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो क्या करें?

करवा चौथ के कैलेंडर पर बनी ये सभी चीजें इस व्रत और व्रत से जुड़ी पूजा में बहुत महत्वपूर्ण भाग निभाते हैं। करवा चौथ के दिन करवा माता और चंद्रमा की पूजा की जाती है। चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं संपूर्ण सोलह श्रृंगार करती हैं।

वहीं, करवा चौथ की व्रत कथा को दर्शाता है कैलेंडर पर बना 7 भाइयों और उनकी बहन एवं मृत पति का चित्र। इसके अलावा, सूर्य का होना इस बात का प्रतीक है कि इस व्रत के सकुशल पूर्ण होने पर सुहागिन महिला को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ की सरगी में क्या रखें?

करवा चौथ के कैलेंडर पर बने गणेश जी दांपत्य जीवन के सुख, सौभाग्य, संपन्नता और समृद्धि को दर्शाते हैं। यह इस बात का भी प्रतीक है कि गणेश जी की कृपा से सुहागिन महिलाओं के सुहाग की हमेशा सुरक्षा होती रहेगी और कभी कोई आंच नहीं आएगी।

how karwa chauth calendar used in puja

इसके अलावा, करवा चौथ के कैलेंडर पर एक मंत्र भी लिखा हुआ है। यह मंत्र दांपत्य जीवन की कुशलता के लिए पढ़ा जाता है और इस मंत्र के प्रभाव से वैवाहिक जीवन के सभी कष्ट, क्लेश और नकारात्मकता दूर हो जाती है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर करवा चौथ का पंचांग सामान्य कैलेंडर से कैसे अलग है और क्या है करवा चौथ के कैलेंडर का महत्व।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;