Chandra Grahan 2025 Daan Samagri: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और चंद्रमा पर समय-समय पर ग्रहण लगता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर तो पड़ता ही है। साथ ही साथ पूरे विश्व पर भी इसका असर देखा जाता है। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 13 मार्च को लग रहा है, जिसका असर होली के दिन तक रहेगा। इस दौरान, चंद्रमा सिंह राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा। चंद्र ग्रहण को हिंदू धर्म में अशुभ माना गया है, इसलिए इस समय शुभ और मांगलिक कार्यों को नहीं करने की सलाह दी जाती है। ग्रहण के दौरान लोग पूजा-पाठ, मंत्र जाप और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। साथ ही, ग्रहण के बाद दान करना भी शुभ माना गया है। आइए ज्योतिषाचार्य अरविंद त्रिपाठी से चंद्र ग्रहण के बाद किन चीजों का दान करना चाहिए, इस बारे में जान लेते हैं।
चावल- ब्राह्मणों, गरीबों और जरूरतमंदों को चावल दान करने से घर में समृद्धि और सुख-शांति बनी रहती है। यह माता लक्ष्मी को भी प्रसन्न करता है और धन में वृद्धि करने में मदद करता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद, आप कम से कम एक कीलो चावल का दान अवश्य करें।
सफेद वस्तुएं: चंद्र ग्रहण के बाद, आप दूध, चीनी, आटा, सफेद वस्त्र और सफेद मिठाई दान करने से मन और परिवार में शांति बनी रहती है। दान करने के पुण्य प्रभाव से अकाल मृत्यु, कष्ट और धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें- Chandra Grahan 2025: साल में कब पड़ेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण, जानें कब लगेगा सूतक और क्या करने होंगे उपाय
सफेद मोती: मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति निर्धन व्यक्ति को सफेद मोती दान करता है, तो उसे अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है। चंद्र ग्रहण के बाद सफेद मोती का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
चांदी: चांदी का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है, जिससे मानसिक शांति और जीवन में स्थिरता आती है। चंद्र ग्रहण के बाद, चांदी और मोती का दान करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
इसे भी पढ़ें- होली के दिन लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा खास असर
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के बाद दान करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। दान करने से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती और जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त हो जाती हैं। इस अवसर पर सही चीजों का दान करने से ग्रहों की नकारात्मकता दूर होती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि ग्रहण के बाद किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- होली से एक दिन पहले पड़ेंगे चंद्र ग्रहण और भद्रा, जानें कब और कैसे करें होलिका दहन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।