chandra grahan 2025 precautions during lunar eclipse for pregnant ladies

Chandra Grahan 2025 के समय गर्भवती रखें इन बातों का विशेष ध्यान, नहीं पड़ेगा बुरा प्रभाव

चंद्रग्रहण का सूतक काल गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान गर्भवती को अपने और शिशु के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सावधानियां बरतनी चाहिए। एक्‍सपर्ट बता रहे हैं कि गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2025-09-07, 17:38 IST

इस साल का दूसरा चंद्रग्रहण 7 सितंबर 2025, रविवार को लगने वाला है। यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण है, जिसका असर भारत में भी देखा जाएगा। यह चंद्रग्रहण सूतक काल में लग रहा है, जिसका असर गर्भवती महिलाओं पर पड़ सकता है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को इस दौरान अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए।

एस्‍ट्रोलॉजर सिद्धार्थ एस कुमार के अनुसार चंद्रग्रहण 7 सितंबर को रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और 8 सितंबर को रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।

गर्भवती महिलाएं चंद्रग्रहण के दौरान बरतें ये सावधानियां

नग्‍न आंखों से चंद्रमा को न देखें

ग्रहण के दौरान चंद्रमा से निकलने वाली किरणें नॉर्मल से ज्‍यादा हानिकारक हो सकती हैं। गर्भवती महिलाओं को सीधे चंद्रमा की ओर देखने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन किरणों का बुरा प्रभाव शिशु पर पड़ सकता है।

What precautions should be taken during a lunar eclipse

ग्रहण से पहले और बाद में स्नान

ग्रहण शुरू होने से पहले और समाप्त होने के बाद स्नान करना शुभ माना जाता है। ग्रहण के बाद स्नान करने से शरीर और मन पर जमा हुई नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शरीर शुद्ध हो जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: सितंबर 2025 चंद्र ग्रहण: तिथि, समय और सूतक काल की पूरी जानकारी यहां लें

ताजा भोजन करें

आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और गायनोकॉलोजिस्ट डॉक्‍टर चंचल शर्मा के अनुसार, ग्रहण के समय वातावरण में बैक्टीरिया और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है, जिसका सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, ग्रहण के दौरान रखा हुआ भोजन नहीं खाना चाहिए। ग्रहण समाप्त होने के बाद ताजा भोजन बनाकर ही सेवन करें। इस दौरान घर में रखे खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डाल दें ताकि वे दूषित न हों।

नुकीली वस्तुओं से बचें

ग्रहण के दौरान सुई, चाकू, कैंची या किसी भी नुकीली और धारदार वस्तु का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि नुकीली चीजों के इस्‍तेमाल से शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

What should a pregnant lady do in Grahan

मन को शांत रखें

ग्रहण के समय भगवान का ध्यान करें और उनके नाम का जाप करें। ऐसा करने से मन शांत रहता है, एकाग्रता बढ़ती है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस दौरान गर्भवती महिलाएं गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:  सितंबर में चंद्रग्रहण के साथ बन रहा है वक्री शनि का संयोग, इन 3 राशियों पर मंडरा सकता है भारी संकट

डॉकटर चंचल शर्मा बताती हैं कि इन सभी बातों का कोई सीधा वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हालांकि, आयुर्वेद और हमारी पुरानी मान्यताएं इन सावधानियों में विश्वास रखती हैं। इन बातों का पालन करके आप जच्चा और बच्चा दोनों को किसी भी संभावित नकारात्मक प्रभाव से बचा सकती हैं। यह एक प्रकार का एहतियाती उपाय है, जिसे अपनाकर मन को शांति मिलती है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;