Dhanteras Puja: धनतेरस का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। हर साल धनतेरस कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 10 नवंबर, दिन शुक्रवार को पड़ रहा है।
इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा भी की जाती है। हालांकि ज्यादातर लोगों को यही पता है कि भगवान धनवंतरी और कुबेर देव एक ही हैं जबकि ऐसा नहीं है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये विस्तार से जानते हैं कि कौन हैं भगवान धनवंतरी और कैसे यह कुबेर देव से अलग हैं। साथ ही, क्या है धनतेरस के दिन दोनों देवों की पूजा का महत्व एवं पूजा से मिलने वाले लाभ।
धनतेरस 2023 कौन हैं भगवान धनवंतरी और कुबेर देव
कुबेर देव धन के देवता माने जाते हैं। कुबेर देव को यक्षों का राजा भी कहा जाता है। कुबेर देव (कुबेर देव को लॉकर में रखने के नियम) उत्तर दिशा के दिक्पाल हैं और महर्षि विश्रवा एवं माता देववर्णिणी के पुत्र हैं। कुबेर देव परम शिव भक्त हैं और मां लक्ष्मी के सहायक भी माने जाते हैं।
वहीं, भगवान धनवंतरी की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी। समुद्रमंथन के समय चौदह प्रमुख रत्न निकले थे जिनमें चौदहवें रत्न के रूप में स्वयं भगवान धनवंतरी प्रकट हुए थे। तब धनवंतरी भगवान के हाथों में अमृत कलश स्थापित था।
जहां एक ओर कुबेर देव की पूजा-आराधना से व्यक्ति को धन, वैभव, समृद्धि एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। वहीं, भगवान धनवंतरी की पूजा से व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य मिलता है। भगवान धनवंतरी को सृष्टि का पहला डॉक्टर भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें:Dhanteras 2023: सोना या झाड़ू ही नहीं, धनतेरस पर ये चीजें खरीदना भी है शुभ
असल में भगवान धनवंतरी के समुद्र मंथन से प्रकट होने के उपलक्ष में ही धनतेरस मनाया जाता है लेकिन धीर-धीरे इस दिन भगवान कुबेर की पूजा का विधान भी शुरू हो गया। धनतेरस के दिन दोनों देवों की पूजा से स्वास्थ्य और धन दोनों प्राप्त होते हैं।
अगर आप भी धनतेरस के दिन कुबेर देव की पूजा करते हैं तो इस लेख में दी गई जानकरी के माध्यम से पहले यह जान लें कि क्या है कुबेर देव और धनवंतरी भगवान में अंतर और क्यों की जाती है इस दिन दोनों देवों की पूजा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों