चातुर्मास शुरू होने से पहले घर लेकर आएं ये शुभ चीजें, सौभाग्य और समृद्धि में हो सकती है वृद्धि

हिंदू धर्म में चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसलिए चातुर्मास से पहले कुछ कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनकी खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
devshayani ekadashi 2025 what things should buy before chaturmas for good fortune and prosperity

सनातन धर्म में देवशयनी एकादशी के दिन से चातुर्मास का आरंभ हो जाता है। इस दौरान भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा में चले जाते हैं। इस दौरान सभी मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं और कई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। हालांकि, चातुर्मास शुरू होने से पहले कुछ विशेष और शुभ चीजें अपने घर में लाना अत्यंत फलदायी माना जाता है। ये वस्तुएं न केवल आपके घर में सकारात्मकता लाती हैं, बल्कि सौभाग्य और समृद्धि को आकर्षित करने में भी मदद कर सकती हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि चातुर्मास शुरू होने से पहले क्या खरीदें?

चातुर्मास से पहले खरीदें धातु का कछुआ

81pnPeU7dYL._AC_UL600_SR600,600_

वास्तु शास्त्र में कछुए को अत्यंत शुभ माना गया है। इसे सुख-समृद्धि, लंबी आयु और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने कूर्म अवतार लेकर समुद्र मंथन में सहायता की थी, जिससे चौदह रत्न और अमृत प्राप्त हुआ था। इसलिए कछुए को भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ माना जाता है और इसे घर में रखने से धन-धान्य की वृद्धि होती है। धातु का कछुआ घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और नकारात्मकता को दूर करता है। यह आर्थिक स्थिति को सुधारने में शुभ फलदायी माना जाता है।

चातुर्मास से पहले खरीदें लाफिंग बुद्धा

चातुर्मास शुरू होने से पहले लाफिंग बुद्धा को अपने घर में स्थापित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। लाफिंग बुद्धा को सुख, समृद्धि, धन और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि लाफिंग बुद्धा जहां होते हैं, वहां खुशियों का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।

चातुर्मास से पहले खरीदें दक्षिणावर्ती शंख

दक्षिणावर्ती शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। चातुर्मास से पहले इसे घर लाने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। यह आर्थिक संकटों से छुटकारा पाने के लिए उत्तम फलदायी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक को बार-बार रोगदोष का सामना करना पड़ता है तो दक्षिणावर्ती शंख खरीदने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - देवशयनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, पूरे चार महीनों तक घर में बनी रहेगी शुभता

चातुर्मास से पहले खरीदें मोरपंख

peacock-feather-home-decor

मोरपंख सभी देवी-देवताओं को बेहद प्रिय है। ऐसा माना जाता है कि मोरपंख में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। चातुर्मास से पहले इसे घर में लाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। अगर घर में कलह-क्लेष की स्थिति बनी रहती है तो मोरपंख खरीदने और घर में रखने से लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - सौभाग्य और समृद्धि के लिए देवशयनी एकादशी पर ऐसे करें भगवान विष्णु का दिव्य अभिषेक, जानें सही विधि

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP