devshayani ekadashi 2025 lord vishnu abhishek with tulsi jal honey curd and raw milk for fortune

सौभाग्य और समृद्धि के लिए देवशयनी एकादशी पर ऐसे करें भगवान विष्णु का दिव्य अभिषेक, जानें सही विधि

हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। अब ऐसे में अगर आप श्रीहरि का अभिषेक करने का सोच रहे हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। आइए इस लेख में विस्तार से भगवान विष्णु का अभिषेक करने के बारे में जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-07-01, 23:01 IST

सनातन धर्म में देवशयनी एकादशी का व्रत बेहद सौभाग्यशाली माना गया है। यह वह दिन माना जाता है जब भगवान विष्णु चार मास के लिए क्षीरसागर में शयन करने चले जाते हैं। इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है और इसमें कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं। देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का अभिषेक करने का विशेष विधान है और यह अत्यंत फलदायी माना जाता है। आपको बता दें, देवशयनी एकादशी एकमात्र ऐसी एकादशी तिथि है। जिसमें भगवान विष्णु का अभिषेक करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का तुलसी जल से करें अभिषेक

ashadh-month-2025-significance-of-performing-lord-vishnu-jal-snan-1750326933953

तुलसी को हिंदू धर्म में एक पवित्र पौधा माना जाता है और इसे देवी लक्ष्मी का ही एक रूप माना जाता है। तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। शास्त्रों में कहा गया है कि जहां तुलसी होती है, वहां भगवान विष्णु स्वयं निवास करते हैं। माना जाता है कि देवशयनी एकादशी पर तुलसी जल से भगवान विष्णु का अभिषेक करने से व्यक्ति को सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का शहद से करें अभिषेक

शहद अपनी शुद्धता के लिए जाना जाता है। भगवान विष्णु का शहद से अभिषेक करने से वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती है। साथ ही अगर आपकी कोई मनोकामना है तो आप देवशयनी एकादशी के दिन संकल्प लेते हुए भगवान विष्णु का शहद से अभिषेक करें।

देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का दही से करें अभिषेक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दही का अभिषेक घर में सुख-शांति, समृद्धि और धन का आगमन होता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके जीवन में कोई भी बाधा आ रही है तो आप एकादशी तिथि के दिन दही से अभिषेक करें और श्रीहरि के मंत्रों का जाप करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - मनोकामना पूर्ति के लिए देवशयनी एकादशी के दिन लड्डू गोपाल की पूजा किस विधि से करें? जानें सामग्री और मंत्र

देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का कच्चे दूध से करें अभिषेक

vishnu-abhishekam-cover_1662462817

देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का कच्चे दूध से अभिषेक करें। ऐसा कहा जाता है कि श्रीहरि का कच्चे दूध से अभिषेक करने से भक्तों को ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकते है और रोगदोष से भी छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Lord Vishnu: भगवान विष्णु ने क्यों किये थे ये 8 भयंकर छल

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;