devshayani ekadashi  offer garland to bhagwan vishnu

Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु को पहनाएं ये मालाएं, श्री हरि की होगी कृपा

पंचांग के अनुसार, इस साल देवशयनी एकादशी 17 जुलाई, दिन बुधवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष विधान है क्योंकि इसके अगले दिन से ही यानी कि द्वादशी तिथि से चातुर्मास लग जाएगा।   
Editorial
Updated:- 2024-07-17, 09:38 IST

आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल देवशयनी एकादशी 17 जुलाई, दिन बुधवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष विधान है क्योंकि इसके अगले दिन से ही यानी कि द्वादशी तिथि से चातुर्मास लग जाएगा। चातुर्मास में भगवान विष्णु सभी देवी-देवताओं के साथ निद्रा में चले जाते हैं और शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की आराधना करना आवश्यक होता है ताकि चातुर्मास में भी उनकी कृपा बनी रहे। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उन्हें कौन सी मालाएं पहनानी चाहिए। 

देवशयनी एकादशी 2024 भगवान विष्णु को पहनाएं वैजयंती माला 

devshayani ekadashi  lord vishnu ko chadhaye ye mala

वैजयंती माला भगवान विष्णु को अति प्रिय मानी जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब मां लक्ष्मी समुद्र से निकली थीं तब उनके हाथ में वैजयंती माला थी और उसी माला को भगवान विष्णु को पहनाकर उन्होंने श्री हरि से विवाह किया था। इसलिए देवशयनी एकादशी के दिन वैजयंती माला भगवान विष्णु को पहनाएं। 

यह भी पढ़ें: Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु के सामने चौमुखी दीया जलाने से क्या होता है?

देवशयनी एकादशी 2024 भगवान विष्णु को पहनाएं गेंदे की माला 

गेंदे के फूल भगवान विष्णु को बहुत प्रिय हैं। इसे अलावा, गेंदे के फूल का प्रतिनिधित्व गुरु ग्रह करते हैं। ऐसे में देवशयनी एकादशी के दिन जहां एक ओर भगवान विष्णु को गेंदे के फूल की माला पहनाने से घर में पारिवारिक शांति बनी रहती है वहीं, दूसरी ओर बृहस्पति ग्रह भी कुंडली में मजबूत और शुभ बने रहते हैं।  

यह भी पढ़ें: Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी के दिन घर के इन स्थानों पर रखें तुलसी का पत्ता, चार महीनों तक बनी रहेगी शुभता

देवशयनी एकादशी 2024 भगवान विष्णु को पहनाएं कमल माला 

devshayani ekadashi  bhagwan vishnu ko chadhaye ye mala

कमल का फूल न सिर्फ भगवान विष्णु को पीरी है बल्कि मां लक्ष्मी का आसन एवं उनका भी पसंदीदा पुष्प है। ऐसे में देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को कमल की माला पहनाने से श्री हरि की कृपा आप पर बनी रहती है। इसके अलावा, मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर में लक्ष्मी का वास होता है।  

 

आप भी इस लेख में दी गई जानाकरी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को कौन-कौन सी मालाएं पहनानी चाहिए और क्या है उनका महत्व एवं लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;