lighting four faced diya on devshayani ekadashi   benefits

Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु के सामने चौमुखी दीया जलाने से क्या होता है?

देवशयनी एकादशी के बाद से ही चातुर्मास लग जाता है और सभी देवी-देवता भगवान विष्णु के साथ पाताल में निवास करते हुए निद्रा में चले जाते हैं। इसी कारण से देवशयनी एकादशी की पूजा और भी विशेष मानी जाती है।   
Editorial
Updated:- 2024-07-11, 13:50 IST

हिन्दू धर्म में आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी का बहुत महत्व माना जाता है। देवशयनी एकादशी के बाद से ही चातुर्मास लग जाता है और सभी देवी-देवता भगवान विष्णु के साथ पाताल में निवास करते हुए निद्रा में चले जाते हैं। इसी कारण से देवशयनी एकादशी की पूजा और भी विशेष मानी जाती है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के सामने चारमुखी दीया अवश्य जलाना चाहिए। चलिए जानते हैं श्री हरि नारायण के समक्ष चारमुखी दीया जलाने से क्या होता है।

देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के सामने क्यों जलाना चाहिए चौमुखी दीया?

devshayani ekadashi  par char mukhi diya jalane ke labh

18 जुलाई से चातुर्मास शुरू हो रहा है और 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी पड़ रही है। चातुरमास का अर्थ है चार माह की अवधि। चातुर्मास में सभी मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं। साथ ही, इन चार महीनों के दौरान ग्रह-नक्षत्रों में भी कई बड़े बदलाव आते हैं। ग्रह कमजोर भी पड़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी के दिन इस विधि से करें भगवान विष्णु का जलाभिषेक, सभी इच्छाएं होंगी पूर्ण

ऐसे में चारमुखी दीये को इन चार महीनों का प्रतीक मानकर भगवान विष्णु के सामने देवशयनी एकादशी पर जलाना चाहिए। यह इस बात को दर्शाता है कि भले ही भगवान विष्णु साक्षात रूप से सृष्टि के संचालन के लिए उपलब्ध नहीं हैं लेकिन उनकी कृपा हमेशा आपके परिवार पर बनी रहे।

devshayani ekadashi  par jalaye char mukhi diya

देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के सामने चौमुखी दीया जलाने से चातुर्मास के दौरान घर में अशुभता प्रवेश नहीं कर पाती है। घर में सकारात्मकता का संचार बना रहता है। अगर किसी भी प्रकार का ग्रह दोष बन रहा है तो वह भी दूर हो जाता है। सभी ग्रह शांत बने रहते हैं।  

यह भी पढ़ें: Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी के दिन घर के इन स्थानों पर रखें तुलसी का पत्ता, चार महीनों तक बनी रहेगी शुभता

देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के समक्ष चौमुखी दीया जलाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है और अगर कोई कार्य पुराने समय से अटका हुआ है तो उसके पूरे होने की संभावना बनती है। 

 

     

अगर आप भी एकादशी की पूजा करते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के आगे चौमुखी दीया जलाने से क्या लाभ मिलते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: herzindagi  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;