हिंदू धर्म में सभी एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। वहीं आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन देवशयनी एकादशी मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। देवशयनी एकादशी के दिन अगर आप व्रत रखती हैं, तो इस दिन नियमित रूप से भगवान विष्णु के स्तोत्र का पाठ करने से लाभ हो सकता है। बता दें, भगवान विष्णु को नारियल बेहद प्रिय है। सात ही माता लक्ष्मी के भी पूजा में नारियल विशेष रूप से चढ़ाने का महत्व है। अब ऐसे में देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को कितने नारियल चढ़ाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
अगर आपकी कोई मनोकामना है। जिसे आप पूरी करना चाहते हैं, तो देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को 1 नारियल चढ़ाएं। इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है।
देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को 11 नारियल चढ़ाने से लाभ हो सकता है। इससे व्यक्ति को ग्रहों दोषों से छुटकारा मिल सकता है। धन-धान्य और समृद्धि प्राप्त होती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता आती है।
इसे जरूर पढ़ें - Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु को पहनाएं ये मालाएं, श्री हरि की होगी कृपा
देवशयनी एाकादशी के दिन भगवान विष्णु को 21 नारियल चढ़ाएं। इससे व्यक्ति को रोगदोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही उत्तम फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु के सामने चौमुखी दीया जलाने से क्या होता है?
नारियल को भगवान विष्णु का प्रिय फल माना जाता है। नारियल के तीन आँखें त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु, और महेश) का प्रतीक हैं। नारियल के अंदर का सफेद भाग ब्रह्मांड का प्रतीक है, नारियल का पानी जीवन का प्रतीक है, और भूरा रेशा पृथ्वी का प्रतीक है। नारियल को पवित्र और शुद्ध फल माना जाता है। नारियल समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक है। वहीं नारियल चढ़ाना आत्मसमर्पण और समर्पण का प्रतीक है। नारियल का ताजा पानी नए शुरुआत और शुभता का प्रतीक है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।