सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का अधिक महत्व बताया गया है। वहीं हर माह में दो प्रदोष व्रत आता है। एक कृष्ण पक्ष और एक शुक्ल पक्ष। प्रदोष व्रत के दिन संध्याकल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। बता दें, इस साल बुध प्रदोष व्रत 19 जून को रखा जाएगा। यह प्रदोष व्रत बुधवार के दिन है। इसलिए इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाता है। ऐसा कहा ाजात है कि इस दिन भगवान शिव को भोग लगाने से व्यक्ति को मनवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि भगवान शिव को क्या भोग लगाएं।
भगवान शिव को चढ़ाएं सफेद मिठाई का भोग (Offer white sweets to Lord Shiva)
भगवान शिव को सफेद मिठाई का भोग अत्यंत प्रिय है। सफेद रंग शुद्धता और सात्विकता का प्रतीक है, जो भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। भगवान शिव को खीर, दही, दूध, चीनी आदि का भोग लगाएं। इससे व्यक्ति को मनवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही व्यक्ति के स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है।
भगवान शिव को लगाएं शहद का भोग (Offer honey to Lord Shiva)
बुध प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को शहद का भोग लगाएं। इससे अगर किसी जातक के वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है, तो उससे छुटकारा मिल सकता है। साथ ही दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहती है। शहद को अमृत माना जाता है, जो पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक है। शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान शिव को मीठी चीजें प्रिय हैं। शहद अपनी प्राकृतिक मिठास के लिए जाना जाता है, जो भगवान शिव को पसंद आती है।
इसे जरूर पढ़ें - Budh Pradosh Vrat june 2024: जून के महीने में दूसरा प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
भगवान शिव को लगाएं तिल का लड्डू लगाएं भोग (Offer sesame laddus to Lord Shiva)
बुध प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को तिल के लड्डू को भोग लगाने से सभी दुखों से छुटकारा मिल सकता है। वहीं तिल का संबंध शनिदेव से बताया गया है। इसलिए तिल के लड्डू को भोग लगाने से ग्रह दोष से भी छुटकारा मिल सकता है। साथ ही मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Bhagwan Shiv: आपके जीवन से जुड़ा है भगवान शिव के इन प्रतीकों का रहस्य
बुध प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को इन चीजों का भोग लगाने से लाभ हो सकता है।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों