(Buddha Purnima 2024) बुद्ध पूर्णिमा, जिसे बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है। ये बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। यह भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति को स्मरण करने का पावन अवसर है। यह पर्व हर साल वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि के दिन आता है। वहीं इस साल बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को है। यह पर्व मोक्ष और दुःख से मुक्ति का प्रतीक है। इसी पूर्णिमा तिथि के दिन बोधि वृक्ष की विधिवत पूजा करते हैं। इस बार भगवान बुद्ध की 2586वीं जयंती है। अब ऐसे में इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है। अब ऐसे में इस पूर्णिमा तिथि के दिन किस मुहूर्त में दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
बुद्ध पूर्णिमा के दिन मिट्टी का घड़ा दान करने से लाभ हो सकता है। साथ ही व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति भी हो सकती है। ऐसी मान्यता है कि मिट्टी का घड़ा दान करने से गृह क्लेश और कलह दूर होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
बुद्ध पूर्णिमा के दिन छतरी का दान करें। क्योंकि इस दौरान गर्मी अधिक रहती है। इसलिए छाता दान करने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है। इतना ही नहीं, ज्योतिष शास्त्र में छतरी को दुःख और कष्टों से रक्षा का प्रतीक माना जाता है।
हिंदू धर्म में जल दान को पुण्यकारी माना जाता है। जल दान करने से पितरों को तर्पण मिलता है और ग्रहों की शांति होती है। ऐसी मान्यता है कि जल दान करने से पापों का नाश होता है और मन को शांति मिलती है। जल दान करने से व्यक्ति को जीवन दान मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें - Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा के दिन जरूर करें इन चीजों की खरीदारी, बनी रहेगी सुख-शांति
हिंदू धर्म में अन्न दान को शुभ माना जाता है। अन्न दान करने से पितरों को तर्पण मिलता है और ग्रह दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- herzindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।