भाद्रपद मास जिसे भादों भी कहा जाता है, हिंदू पंचांग का छठा महीना है और श्रावण मास के बाद आता है। यह महीना हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस दौरान कई बड़े पर्व मनाए जाते हैं। माना जाता है कि इस माह में किए गए पूजा-पाठ और दान-पुण्य से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस माह में ऐसी मान्यता है कि अगर आपको बार-बार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो भाद्रपद माह में विधिवत रूप से पूजा-पाठ करने से लाभ हो सकता है। अब ऐसे में भाद्रपद महीने में कुछ ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिसका पूजा-अर्चना अगर पूरे विधि-विधान के साथ किया जाए तो व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
केले का पेड़ भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि केले के पेड़ में स्वयं भगवान विष्णु का वास होता है। यही कारण है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ केले के पेड़ की भी पूजा की जाती है। भाद्रपद माह में भगवान विष्णु के विभिन्न रूपों की पूजा का विधान है, और ऐसे में केले के पेड़ की पूजा से भगवान हरि की विशेष कृपा प्राप्त होती है। अविवाहित कन्याएं अच्छे वर की कामना से केले के पेड़ की पूजा करती हैं, वहीं विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यह पूजा करती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि नारियल का संबंध धन की देवी लक्ष्मी से है। इसलिए इसकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है। नारियल का पेड़ अपनी सकारात्मक ऊर्जा के लिए जाना जाता है। इसकी पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता दूर होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसकी पूजा करने से शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें - क्या आप जानती हैं भगवान श्री कृष्ण का सबसे पहला नाम? पढ़ें ये रोचक तथ्य
भाद्रपद माह में पीपल की पूजा करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो, उन्हें इस माह में पीपल की पूजा अवश्य करनी चाहिए। पीपल के पेड़ की नियमित पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। यह आर्थिक संकटों को दूर करने में सहायक माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Shri Krishna: ये हैं श्री कृष्ण के वो 5 जिंदा सबूत जिन्हें वैज्ञानिकों ने भी स्वीकारा
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।