ज्योतिष शास्त्र आपको कई अलग धारणाओं के बारे में बताता है। ऐसा माना जाता है कि यदि हम ज्योतिष के नियमों का पालन करते हैं और उसके अनुसार ही काम करते हैं तो जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है।
हमारे धर्म शास्त्रों में कुछ ऐसी बातें बताई जाती हैं जो हमें दैनिक दिनचर्या का पालन करने में मदद करती हैं। हमारे सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक कई ऐसी बातें हैं जो हमें ज्योतिष को ध्यान में रखने की सलाह दी जाती है। ये आपकी सेहत से लेकर आपके विचारों तक को ठीक करने में मदद करती हैं।
यदि हम भोजन की बात करते हैं तो इसके लिए भी कई नियम बनाए गए हैं जिनका पालन आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। इन्हीं नियमों में से एक है भोजन के सही समय के बारे में जानना। यदि हम भोजन सही समय के अनुसार करते हैं तो इसके कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ सिद्धार्थ एस कुमार से जानें इसका बारे में विस्तार से।
ज्योतिष एक ऐसी प्राचीन पद्धति जो हजारों वर्षों से चली आ रही है। यह अवधारणा इस विचार के इर्द-गिर्द घूमती है कि हमारे जन्म के समय खगोलीय पिंडों की स्थिति हमारे व्यक्तित्व और यहां तक कि हमारे भाग्य को भी प्रभावित करती है।
प्रत्येक राशि विशिष्ट तत्वों से जुड़ी होती है और विभिन्न ग्रहों द्वारा शासित होती है, जो व्यक्तिगत विशेषताओं को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे ही ज्योतिष का संबंध हमारे जीवन की नित्य क्रियाओं से भी होता है और कहीं न कहीं हमारी हर एक गतिविधि के लिए ज्योतिष का पालन करना जरूरी होता है।
इसे जरूर पढ़ें: आखिर क्यों होती है बाएं हाथ से खाना खाने की मनाही? जानें क्या कहता है शास्त्र
ज्योतिष के अनुसार दिन के अलग-अलग समय विशिष्ट ग्रह ऊर्जाओं से प्रभावित होते हैं और इन ऊर्जाओं के साथ गतिविधियों को संरेखित करने से उनके सकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। इसलिए रात के भोजन का जीवन में एक महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।
अगर हम ज्योतिष के अलावा विज्ञान या आयुर्वेद की बात भी करें तो रात का खाना उचित समय पर करने से आपके पाचन में आसानी होती है और आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
ज्योतिष की मानें तो आपको सूर्यास्त के बाद भोजन नहीं करना चाहिए। दरअसल ये भोजन को अच्छी तरह से पचाने का एक तरीका माना जाता है, जिससे मन को भी स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
अगर हम विज्ञान की बात करें तो रात का खाना खाने का सबसे अच्छा समय सोने से तीन से चार घंटे पहले का होता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि सोते समय आपके भोजन को पचाने में मदद मिलती है और यदि यह भोजन सही समय पर किया जाता है तो इसे अच्छी तरह से पचाकर इसका पूरा लाभ उठाया जा सकता है।
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स बताते हैं कि यदि आप रात को 8:30 बजे के बाद खाना खाते हैं तो उनमें रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल का स्तर ज्यादा होने की संभावना बढ़ जाती है। देर से खाना खाने का संबंध मोटापे और रक्तचाप की समस्याओं से भी होता है।
रात के भोजन के लिए एक नियमित भोजन कार्यक्रम बनाना महत्वपूर्ण होता है जिसका आप पालन कर सकें। हर दिन एक ही समय पर रात का खाना खाने से भोजन को कुशलतापूर्वक पचाने की आदत हो सकती है और सेहत अच्छी बनी रह सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: जमीन पर बैठकर खाना क्यों फायदेमंद है, क्या कहता है शास्त्र?
आपको भूलकर भी रात को 12 बजे के बाद भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस समय किया गया भोजन असुर भोजन के समान होता है। इस भोजन का असर आपके मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य पर पड़ता है और आपकी प्रवृत्ति भी नकारात्मक होने लगती है। इस समय किये गए भोजन का शरीर पर किसी भी तरह का सकारात्मक प्रभाव नहीं होता है और आपकी सेहत पर इसका बुरा असर हो सकता है।
आपको रात के समय हमेशा बेहतर गुणवत्ता वाली नींद के लिए रात के खाने में अधिक नींद लाने वाले खाद्य पदार्थ खाने का प्रयास करना चाहिए। रात के समय आपको ज्यादा गरिस्ट भोजन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमे असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ने के साथ मन-मस्तिष्क में भी पड़ सकता है।
रात का भोजन हमेशा ऐसा ही होना चाहिए जो हल्का हो और जिसे पचाने में ज्या समस्या न हो। आपको भोजन करते समय सही दिशा का ध्यान भी रखना चाहिए। आपको कभी भी भोजन दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके नहीं करना चाहिए। इससे आपके पितर नाराज हो सकते हैं। भोजन करते समय आपका मुंह उत्तर, पूर्व या पश्चिम दिशा की तरफ हो सकता है।
यदि आप भोजन करते समय सही दिशा और समय का ध्यान रखते हैं तो इससे आपकी सेहत और मन पर अच्छा प्रभाव हो सकता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।