ashadh month 2025 chant special mantras for money and abundance

आषाढ़ माह में जरूर करें इन खास मंत्रों का जाप, ऐश्वर्य के साथ-साथ होगी धन वृद्धि

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ का महीना व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य लेकर आता है। इस माह में कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिनका जाप करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-06-10, 14:58 IST

सनातन धर्म में, आषाढ़ का महीना हर व्यक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि अगर किसी जातक के जीवन में अगर कोई परेशानी या फिर कोई काम नहीं बन रहा है तो इस माह में व्रत रखने से और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है। आपको इस माह में देवशयनी एकादशी आती है, जिसके साथ ही भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इन चार महीनों को चातुर्मास कहा जाता है, और इस दौरान विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। इस अवधि में संत समाज जप, तप, व्रत और ध्यान करते हैं। अब ऐसे में अगर आप इस माह में पूजा-पाठ कर रहे हैं तो इस दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिनका जाप करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आषाढ़ माह में करें भगवान शिव के मंत्रों का जाप

shiva-parvati-relationship-shivratri-2023 (1)

आषाढ़ माह में भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। साथ ही इस माह में अगर आपकी कोई इच्छा है, जिसे आप सिद्ध करना चाहते हैं तो इस माह में भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
ॐ नमो भगवते रुद्राय
ॐ हौं जूँ सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूँ हौं ॐ
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्

आषाढ़ माह में करें भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप

आषाढ़ माह में भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है और भाग्योदय हो सकता है।
ॐनारायणायविद्महेवासुदेवायधीमहितन्नोविष्णुःप्रचोदयात्
ॐनमोभगवतेवासुदेवाय
विश्वंविष्णुर्वषट्कारोभूतभव्यभवत्प्रभुः।भूतकृद्भूतभृद्भावोभूतात्माभूतभावनः

इसे जरूर पढ़ें -  Ashadha Month 2025: आषाढ़ का महीना कब से शुरू हो रहा है? जानें किन देवी-देवताओं की पूजा से सभी समस्याएं होंगी दूर

आषाढ़ माह में करें दुर्गा सप्तशती का पाठ

Durga-1

आषाढ़ माह में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से व्यक्ति को रोगदोष से छुटकारा मिल सकता है और ग्रहदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। दुर्गा सप्तशती का पाठ सभी प्रकार की कामनाओं को पूर्ण करने वाला माना जाता है। इसके अलग-अलग अध्यायों का पाठ अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए किया जाता है। प्रथम अध्याय का पाठ सभी प्रकार की चिंताओं को दूर करता है, जबकि छठवें अध्याय का पाठ दुख, दारिद्रय और भय को दूर करता है।

इसे जरूर पढ़ें - आषाढ़ माह में जरूर करें इन खास चीजों का दान, मिलेंगे अक्षय पुण्य

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;