सनातन धर्म में आषाढ़ का महीना बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु, भोलेनाथ और हनुमान जी की पूजा-अर्चना विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन जो व्यक्ति दान-पुण्य विधिवत रूप से करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। साथ ही व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। आपको बता दें, आषाढ़ का महीना 12 जून गुरुवार के दिन से आरंभ हो रहा है और इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से की जाती है। अब ऐसे में इस माह में किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आषाढ़ माह में न करें इलाइची का दान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आषाढ़ माह में अगर आप इलाइची का दान कर रहे हैं तो शाम के समय दान करने से बचें। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे गृह क्लेश और धन हानि हो सकती है। इलाइची का दान करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है और व्यक्ति के काम बिगड़ने लग जाते हैं। इसलिए आप इस दिन इलाइची का दान करने से बचें।
आषाढ़ माह में न करें लोहे का सामान दान
आषाढ़ माह में लोहे का सामान दान नहीं करना चाहिए। यह शनिदेव का कारक माना जाता है। लोहे का दान करने से व्यक्ति को धन हानि और शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। यह माना जाता है कि बिना पैसे दिए लोहे की चीजें लेना या दान करना भी अपशगुन हो सकता है, जिससे घर में कलह और धन संबंधी समस्याएं आ सकती हैं।
आषाढ़ माह में न करें काले तिल का दान
आषाढ़ माह में काले तिल का दान भूलकर भी न करें। इससे कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर हो सकती है और व्यक्ति के काम में भी बाधाएं आने लग जाती है। साथ ही राहु और केतु के अशुभ प्रभाव भी जीवन में पड़ने लग जाते हैं। इसलिए काले तिल का दान करने से बचें।
इसे जरूर पढ़ें - Ashadha Month 2025: आषाढ़ का महीना कब से शुरू हो रहा है? जानें किन देवी-देवताओं की पूजा से सभी समस्याएं होंगी दूर
आषाढ़ माह में न करें तुलसी पौधे का दान
आषाढ़ माह में तुलसी पौधे का दान भी नहीं करना चाहिए। यह माता लक्ष्मी की प्रतीक मानी जाती है और इसका दान करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है और मां लक्ष्मी भी नाराज हो सकती हैं। इसलिए तुलसी पौधे का दान करने से बचें।
इसे जरूर पढ़ें - आषाढ़ माह में जरूर करें इन खास मंत्रों का जाप, ऐश्वर्य के साथ-साथ होगी धन वृद्धि
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों